बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की 122 सीटों पर रविवार शाम 5 बजते ही चुनाव प्रचार खत्म हुआ। इन सीटों पर वोटिंग 11 नंवबर को होनी है। 14 नवंबर को रिजल्ट आएगा। दूसरे चरण के मतदान से पहले भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाई गई है। बॉर्डर को 11 नवंबर की रात तक सील की गई। इस दौरान सीमा पर लोगों के आने-जाने पर रोक है। प्रचार के आखिरी दिन सीएम नीतीश कुमार कैमूर के चैनपुर में जमा खान के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे। लालू का बिना नाम लिए उन्होंने कहा- खुद हटे तो पत्नी को सीएम बना दिया। वे केवल परिवार का सोचते हैं। तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहार में कुल 16 जनसभाओं को संबोधित किया। राहुल गांधी ने किशनगंज और पूर्णिया में जनसभा की। वहीं यूपी के सीएम योगी ने भी 4 रैलियां कीं। बिहार चुनाव से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
राहुल ने किया डेड इकोनॉमी बयान का समर्थन:थरूर बोले- ऐसा कहने के उनके अपने कारण, मेरी चिंता अमेरिका से रिश्ते सुधारने को लेकर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को पार्टी नेता राहुल गांधी के डोनाल्ड ट्रम्प के डेड इकोनॉमी वाले बयान का…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान-इजराइल सीजफायर ढाई घंटे में ही टूटा; सोना ₹2,085 सस्ता; PF अकाउंट से 72 घंटे में निकाल सकेंगे ₹5 लाख
नमस्कार, कल की बड़ी खबर इजराइल-ईरान के बीच सीजफायर की रही। हालांकि, सीजफायर ढाई घंटे में ही टूट गया। एक…
केजरीवाल दोपहर 12 बजे कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाएंगे:सिसोदिया समेत अन्य पार्टी नेता साथ होंगे; कल दिल्ली शराब नीति केस में बरी हुए
दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP नेता अरविंद केजरीवाल आज दोपहर करीब 12 बजे कनॉट प्लेस पहुंचेंगे। वे यहां हनुमान…