दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट है। गुरुग्राम समेत NCR में आने वाले जिलों में सिक्योरिटी बढ़ाई गई है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन समेत सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। कर्मचारियों और अधिकारियों को कहा गया है कि जिले से बाहर जाने से पहले परमिशन जरूर लें। दिल्ली से सटे झज्जर, गुरुग्राम और सोनीपत जिले के बॉर्डर पर गाड़ियों को चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही है। हरियाणा के DGP ओपी सिंह ने X पर लिखा, “दिल्ली की घटना को लेकर हरियाणा हाई अलर्ट पर है। लोगों से अनुरोध है कि शांत रहें। कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखे तो डायल 112 पर सूचित करें। सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने इलाके में मौजूद हैं। इंटर-स्टेट बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पार्किंग एरिया, होटल और धर्मशाला की भी चेकिंग की जा रही है। NCR जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।” हरियाणा में हाई अलर्ट की तस्वीरें… अब जानिए हरियाणा के जिलों में क्या स्थिति…. —————————– ये खबर भी पढ़ें :- दिल्ली में हरियाणा नंबर की कार में ब्लास्ट, पुलिस को गुरुग्राम में घर में सोता मिला मालिक, बोला- डेढ़ साल पहले बेच चुका; हिरासत में लिया दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत के बाद हाई अलर्ट है। जिस i-20 कार में ब्लास्ट हुआ है, वह हरियाणा नंबर (HR 26-CE 7674) की है। यह कार गुरुग्राम RTO में मोहम्मद सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड है। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
रूसी इनपुट पर NIA ने पकड़े थे अमेरिकी-यूक्रेनी नागरिक:म्यांमार सीमा पर हथियारबंद गुटों को ट्रेनिंग दी; ग्रुप में 14-15 लोग, अन्य की तलाश जारी
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पूर्वोत्तर (मिजोरम सीमा) में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA)…
समालखा पूर्व विधायक मच्छरौली के भाई का निधन:झारखंड में दिमागी नस फटने से बीमार, दिल्ली में ली अंतिम सांस
पानीपत जिले के समालखा के पूर्व विधायक रविन्द्र मच्छरौली के छोटे भाई बिक्रम सिंह का निधन हो गया है। वे…
दावा-अजित का प्लेन क्रैश लैंडिंग से पहले पेड़ों से टकराया:AAIB की रिपोर्ट- विजिबिलिटी कम थी, फिर भी विमान रनवे पर उतरा
एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने बारामती प्लेन क्रैश पर 22 पेज की प्राइमरी रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट…