ओडिशा के कटक में बाली यात्रा मैदान में गुरुवार शाम को बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट में भगदड़ जैसे हालात बन गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान 2 लोग बेहोश हो गए। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों ने बताया कि श्रेया जब स्टेज पर आईं तो बड़ी संख्या में लोग आगे की ओर दौड़ने लगे। इससे भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए कार्यक्रम को रोका गया। हालात सामान्य होने के बाद इवेंट फिर से शुरू हुआ। पुलिस कमिश्नर देव दत्ता सिंह ने कहा- कोई बड़ी घटना नहीं हुई। भीड़ बहुत थी, लेकिन हमने इसे अच्छे से संभाला। एक व्यक्ति को मामूली चोट लगी है और वह ठीक है। ओडिशा में बालि यात्रा एक महत्वपूर्ण पर्व है। इसी त्योहार के आखिरी दिन श्रेया का गाना सुनने हजारों फैंस जमा थे।
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राजा मर्डर केस- पत्नी सोनम गिरफ्तार; ठाणे में ट्रेन से गिरकर 4 की मौत; अमेरिकी एयरपोर्ट पर भारतीय को पटका, हथकड़ी में इंडिया भेजा
नमस्कार, कल की बड़ी खबर इंदौर के राजा मर्डर केस की रही, इस मामले में उनकी पत्नी सोनम समेत 5…
PM की BJP-NDA के CM-डिप्टी सीएम के साथ बैठक:ऑपरेशन सिंदूर, जातिगत जनगणना, मोदी 3.0 सरकार के एक साल पूरे होने पर चर्चा होगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में बीजेपी-NDA शासित राज्यों के CM और डिप्टी सीएम के बैठक करेंगे। मीटिंग में…
राजस्थान में 108 साल बाद सबसे ज्यादा बारिश:हिमाचल में तापमान -1.2 डिग्री; देश में कड़ाके की सर्दी में देर, नवंबर में बारिश के आसार
राजस्थान में 108 सालों के बाद 2025 में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। राज्य में जुलाई से सितंबर तक, 715.2…