ओडिशा के कटक में बाली यात्रा मैदान में गुरुवार शाम को बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट में भगदड़ जैसे हालात बन गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान 2 लोग बेहोश हो गए। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों ने बताया कि श्रेया जब स्टेज पर आईं तो बड़ी संख्या में लोग आगे की ओर दौड़ने लगे। इससे भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए कार्यक्रम को रोका गया। हालात सामान्य होने के बाद इवेंट फिर से शुरू हुआ। पुलिस कमिश्नर देव दत्ता सिंह ने कहा- कोई बड़ी घटना नहीं हुई। भीड़ बहुत थी, लेकिन हमने इसे अच्छे से संभाला। एक व्यक्ति को मामूली चोट लगी है और वह ठीक है। ओडिशा में बालि यात्रा एक महत्वपूर्ण पर्व है। इसी त्योहार के आखिरी दिन श्रेया का गाना सुनने हजारों फैंस जमा थे।
Related Posts
सर्दी ऐसी कि आंखों में पानी जम रहा:उत्तराखंड के कालापानी में पारा माइनस 35°; UP में कोहरे में 11 गाड़ियां टकराईं
देश के उत्तरी इलाकों में एक बार फिर सर्दी लौट आई है। सुबह राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़,…
मोदी बोले-युवा रिस्क लेने से न डरें, सरकार आपके साथ:विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में कहा- युवा पौराणिक कथाओं पर गेम तैयार करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत मंडपम में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में शामिल हुए। यहां उन्होंने…
भास्कर अपडेट्स:मध्य प्रदेश के कटनी में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग, 4 घंटें से 6 दमकल गाड़ियां बुझाने की कोशिश कर रही
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के लमतरा में एक प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने पास की…