ओडिशा के कटक में बाली यात्रा मैदान में गुरुवार शाम को बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट में भगदड़ जैसे हालात बन गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान 2 लोग बेहोश हो गए। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों ने बताया कि श्रेया जब स्टेज पर आईं तो बड़ी संख्या में लोग आगे की ओर दौड़ने लगे। इससे भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए कार्यक्रम को रोका गया। हालात सामान्य होने के बाद इवेंट फिर से शुरू हुआ। पुलिस कमिश्नर देव दत्ता सिंह ने कहा- कोई बड़ी घटना नहीं हुई। भीड़ बहुत थी, लेकिन हमने इसे अच्छे से संभाला। एक व्यक्ति को मामूली चोट लगी है और वह ठीक है। ओडिशा में बालि यात्रा एक महत्वपूर्ण पर्व है। इसी त्योहार के आखिरी दिन श्रेया का गाना सुनने हजारों फैंस जमा थे।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:श्रीनगर के बाहरी इलाके में गैर कश्मीरी व्यक्ति का शव मिला
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पंथाचौक इलाके में गैर कश्मीरी व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, लोकल लोगों ने…
फरीदाबाद पुलिस ने महिला और नाइजीरियन युवक पकड़ा:दिल्ली में रहकर करते थे ठगी, महिला B.A और युवक 10वीं पास
फरीदाबाद में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने 66 हजार की ठगी करने के मामले में एक महिला और एक नाइजीरियन…
दिल्ली CM पर हमले के बाद पुलिस कमिश्नर हटाए गए:AAP बोली- पुलिस CCTV फुटेज छिपा रही, केजरीवाल पर अटैक के वीडियो जारी करती थी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके आवास पर एक जनसभा के दौरान हमले के एक दिन बाद, गुरुवार को…