जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार रात एक टाटा सुमो और एक डंपर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बडगाम के पलार में रात करीब 10.30 बजे यह हादसा हुआ। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद नौ लोगों को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया। पांच अन्य का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पंजाब के 3 गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, पिस्टल और ₹2.18 लाख कैश जब्त जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरनकोट इलाके के मिर्जा मोड़ पर पुलिस ने शनिवार को पंजाब के एक गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो पिस्टल और 2.18 लाख रुपए से ज्यादा कैश जब्त किए। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग कुख्यात गोपी घनश्याम पुरिया गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं और वे हथियार खरीदने के लिए सीमा से लगे गांव आए थे। आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी कंवलजीत सिंह, मनदीप सिंह उर्फ सिद्धू और हरमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वे निजी कार से आए थे।
Related Posts
राजस्थान के 9 जिलों में ओले गिरे:MP-UP में तेज बारिश-ओलावृष्टि, हिमाचल-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी; दिल्ली में बारिश के बावजूद AQI 336
देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है। स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी…
दिल्ली में पति के मर्डर की गवाह महिला की हत्या:हमलावरों ने सिर पर गोली मारी; 2023 में पति की भी गोली मारकर हत्या हुई थी
दिल्ली के शालीमार बाग में शनिवार सुबह 52 साल की रचना यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रचना…
NDA संसदीय दल की बैठक, उपराष्ट्रपति कैंडिडेट को सम्मानित किया:मोदी बोले- राधाकृष्णन सरल और सहज व्यक्ति, वे राजनीति में खेल नहीं करेंगे
दिल्ली में मंगलवार को NDA संसदीय दल की बैठक हुई। इसमें PM मोदी भी शामिल हुए। मोदी ने बैठक में…