दिल्ली पुलिस ने 10 नवंबर को लाल किला के पास आतंकी हमला मामले में हरियाणा के अल फलाह यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टरों सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनकी पहचान मोहम्मद और मुस्तकीम के रूप में की गई है। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल सेल और NIA ने शुक्रवार देर रात धौज, नूंह और आसपास के इलाकों में छापेमारी के दौरान दोनों को हिरासत में लिया गया। दोनों डॉक्टर लाल किले के पास धमाका करने वाली हुंडई i20 कार चला रहे आतंकी डॉ. उमर नबी के करीबी थे। मोहम्मद और मुस्तकीम अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल गनई के संपर्क में थे, जिसे दिल्ली पुलिस ने वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल मामले को लेकर गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि हिरासत में लिए गए दो में से एक डॉक्टर धमाका वाले दिन दिल्ली AIIMS में इंटरव्यू देने के लिए आया था। पुलिस ने दिनेश उर्फ डब्बू नाम के एक व्यक्ति को भी बिना लाइसेंस फर्टीलाइजर बेचने के आरोप में हिरासत में लिया है। जांच में पता चला है कि आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों ने विस्फोटक पदार्थ खरीदने के लिए लगभग ₹26 लाख इकट्ठा किए थे। आतंकियों ने ₹26 लाख में से ₹3 लाख NPK फर्टीलाइजर खरीदने में खर्च किए, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर बम बनाने में होता है। मैप से समझिए धमाके की लोकेशन दिल्ली धमाके से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
अमेरिकी टैरिफ डील, राहुल बोले- मोदी ने विश्वासघात किया:खड़गे का आरोप- सरकार ट्रम्प की ट्रैप डील में फंसी, भारत से भारी रियायतें छीन लीं
अमेरिकी टैरिफ डील पर विपक्ष फिर मोदी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पीएम मोदी…
MP-राजस्थान में बाढ़ के हालात, 14 जिलों में स्कूल बंद:गाजियाबाद में सोसाइटी का बेसमेंट धंसा; लैंडस्लाइड से केदारनाथ यात्रा रुकी, 2500 लोग फंसे
देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के भोपाल में पिछले 24 घंटे के दौरान 32.2 मिलीमीटर…
दिल्ली हाईकोर्ट की पतंजलि च्यवनप्राश के विज्ञापन पर रोक:डाबर बोली- हमारा च्यवनप्राश आयुर्वेदिक औषधि, ऐसे विज्ञापन प्रोडक्ट को बदनाम कर रहे
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को पतंजलि को निर्देश दिया है कि वह डाबर च्यवनप्राश के खिलाफ कोई भी नकारात्मक या…