दिल्ली पुलिस ने 10 नवंबर को लाल किला के पास आतंकी हमला मामले में हरियाणा के अल फलाह यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टरों सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनकी पहचान मोहम्मद और मुस्तकीम के रूप में की गई है। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल सेल और NIA ने शुक्रवार देर रात धौज, नूंह और आसपास के इलाकों में छापेमारी के दौरान दोनों को हिरासत में लिया गया। दोनों डॉक्टर लाल किले के पास धमाका करने वाली हुंडई i20 कार चला रहे आतंकी डॉ. उमर नबी के करीबी थे। मोहम्मद और मुस्तकीम अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल गनई के संपर्क में थे, जिसे दिल्ली पुलिस ने वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल मामले को लेकर गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि हिरासत में लिए गए दो में से एक डॉक्टर धमाका वाले दिन दिल्ली AIIMS में इंटरव्यू देने के लिए आया था। पुलिस ने दिनेश उर्फ डब्बू नाम के एक व्यक्ति को भी बिना लाइसेंस फर्टीलाइजर बेचने के आरोप में हिरासत में लिया है। जांच में पता चला है कि आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों ने विस्फोटक पदार्थ खरीदने के लिए लगभग ₹26 लाख इकट्ठा किए थे। आतंकियों ने ₹26 लाख में से ₹3 लाख NPK फर्टीलाइजर खरीदने में खर्च किए, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर बम बनाने में होता है। मैप से समझिए धमाके की लोकेशन दिल्ली धमाके से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
दिल्ली हाईवे मंत्रालय पहुंचे नूंह कांग्रेस विधायक आफताब:सचिव उमाशंकर से मुलाकात, एक्सप्रेसवे पर कट देने समेत 4 मांगे रखी
नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद नई दिल्ली में भारत सरकार के सड़क यातायात और हाईवे मंत्रालय पहुंचे। जहां उन्होंने…
गुरुग्राम के SHO पर दिल्ली में रेप की FIR:लेडी एडवोकेट बोली- कॉन्स्टेबल को बाहर भेज रात 3 बजे तक बिठाया, मुझे कहा, जो चाहूं करूंगा
गुरुग्राम के एक एसएचओ पर तीस हजारी कोर्ट की लेडी एडवोकेट ने दिल्ली में रेप, उत्पीड़न और अमानवीय व्यवहार की…
PM मोदी का 75 वां जन्मदिन-राहुल गांधी ने बधाई दी:BJP ने शुरू किया सेवा पखवाड़ा; राजनाथ और शाह ने सुनाई मोदी स्टोरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है। मोदी को उनके जन्मदिन पर दुनिया भर से बधाई मिल रही है।…