जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार रात एक टाटा सुमो और एक डंपर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बडगाम के पलार में रात करीब 10.30 बजे यह हादसा हुआ। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद नौ लोगों को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया। पांच अन्य का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पंजाब के 3 गिरोह के सदस्य गिरफ्तार, पिस्टल और ₹2.18 लाख कैश जब्त जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरनकोट इलाके के मिर्जा मोड़ पर पुलिस ने शनिवार को पंजाब के एक गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से दो पिस्टल और 2.18 लाख रुपए से ज्यादा कैश जब्त किए। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग कुख्यात गोपी घनश्याम पुरिया गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं और वे हथियार खरीदने के लिए सीमा से लगे गांव आए थे। आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी कंवलजीत सिंह, मनदीप सिंह उर्फ सिद्धू और हरमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। वे निजी कार से आए थे।
Related Posts
हल्द्वानी में कार नहर में गिरी, 4 की मौत:इनमें 3 दिन का बच्चा भी; सूरत में 36 घंटे में 19 इंच बारिश, जम्मू में नदी में युवक फंसा
गुजरात के सूरत शहर में मंगलवार शाम 6 बजे तक 36 घंटे में 19 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की…
IRCTC घोटाले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय:तेजस्वी बोले- शाह ने एक महीने पहले धमकी दी थी चुनाव लड़ने लायक नहीं छोड़ेंगे
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को IRCTC घोटाले में आरोपी…
भास्कर अपडेट्स:AAP ने आतिशी को गोवा यूनिट का प्रभारी बनाया, दिल्ली की पूर्व CM ने पंकज गुप्ता की जगह ली
आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को पार्टी की गोवा यूनिट का प्रभारी नियुक्त…