दिल्ली में 10वीं के छात्र के सुसाइड मामले में गुरुवार को सेंट कोलंबा स्कूल की हेडमिस्ट्रेस, दो शिक्षकों समेत चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। चारों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। दिल्ली शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच तक आरोपियों को अस्थायी रूप से सस्पेंड किया गया है। वहीं, छात्र के पैरेंट्स ने गुरुवार को आरोप लगाया कि स्कूल के टीचर ने बच्चे का अपमान किया था। छात्र के पिता प्रदीप पाटिल ने बताया कि 18 नवंबर को स्कूल में स्टेज पर डांस प्रैक्टिस के दौरान उनका बेटा फिसलकर गिर गया था। पिता के अनुसार, तब एक शिक्षक ने उसे डांट दिया। बेटे के रोने पर एक अन्य शिक्षक ने कहा- रो लो जितना रोना है, मुझे फर्क नहीं पड़ता। पिता ने बताया कि घटना के समय हेडमिस्ट्रेस मौजूद थीं, पर किसी को नहीं रोका। 16 साल के छात्र ने 18 नवंबर को राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन से कूदकर सुसाइड कर लिया था। उसके माता-पिता ने बुधवार को प्रिंसिपल, कोऑर्डिनेटर और दो शिक्षकों पर FIR दर्ज कराई। उनका आरोप है कि स्कूल लगातार मानसिक दबाव डालता था। प्रदर्शन से जुड़ी 2 तस्वीरें… शौर्य ने सुसाइड नोट में भाई और मां से माफी मांगी पिता का ज्वेलरी का काम शौर्य का घर दिल्ली के राजेंद्र नगर में है। पिता प्रदीप पाटिल का ज्वैलरी का काम है।। वे 18 नवंबर को अपनी मां के इलाज के लिए कोल्हापुर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि बेटा रोज की तरह सुबह 7:15 बजे स्कूल गया था। दोपहर 2:45 बजे कॉल आया कि वह मेट्रो स्टेशन से गिर गया है। उसे पास के BLK अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रदीप ने कहा कि बेटा कई दिनों से शिक्षकों की शिकायत कर रहा था। वह बताता था कि क्लास में उसे बेइज्जत किया जाता है और मानसिक दबाव डाला जाता है। वे और उनकी पत्नी कई बार टीचर्स और प्रिंसिपल से मिले, लेकिन हालात नहीं बदले। टीचर ने TC देने की धमकी दी क्लासमेट ने बताया कि पिछले चार दिनों से टीचर शौर्य को TC देने की धमकी दे रहे थे और डरा रहे थे। टीचर ने उसे धक्का भी दिया था। पिता ने बताया कि बेटे की मौत के बाद प्रिंसिपल मदद की बात कह रहे थे, पर उन्होंने कहा कि उन्हें केवल अपना बेटा वापस चाहिए। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट बोला-दिल्ली के स्कूलों में स्पोर्ट्स फंक्शन न हों:बच्चों को गैस चैंबर में डालने के सवाल पर आदेश दिया; पॉल्यूशन पर हर महीने होगी सुनवाई दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नवंबर-दिसंबर में स्कूलों में होने वाले स्पोर्ट्स फंक्शन पर रोक लगनी चाहिए। कोर्ट ने यह आदेश सीनियर एडवोकेट अपराजिता सिंह के सवाल पर दिया।पूरी खबर पढ़ें
Related Posts
MP के 12 शहरों में पारा 10° से नीचे:राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट; केदारनाथ में तापमान -14°C, हिमाचल में 4 दिसंबर से बर्फबारी की संभावना
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मध्य प्रदेश में सर्दी फिर से बढ़ने लगी है। शनिवार को जबलपुर, ग्वालियर समेत राज्य…
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर से अलगाववादी नेता जावेद नलका गिरफ्तार, 1996 के मामले में वॉन्टेड था
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के जैना कदल निवासी अलगाववादी नेता जावेद अहमद मीर उर्फ जावेद नलका को 1996 के एक…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:केरल में समय से पहले पहुंचा मानसून; शुभमन बने टेस्ट के 5वें युवा कप्तान; PAK राष्ट्रपति की बेटी के काफिले पर हमला
नमस्कार, कल की बड़ी खबर क्रिकेट जगत से जुड़ी रही। शुभमन टेस्ट के 5वें युवा कप्तान बने हैं। दूसरी बड़ी…