कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की लिखी बातें सिर्फ इतिहास नहीं, भारत की बदलती सोच का रिकॉर्ड हैं। जो कोई भी देश की लोकतांत्रिक यात्रा को समझना चाहता है, उसके लिए उनके शब्द एक शक्तिशाली दिशासूचक हैं। राहुल की यह टिप्पणी जवाहरलाल नेहरू के चुने हुए कामों के डिजिटाइजेशन के पूरा होने पर आई। जवाहरलाल नेहरू के चुने हुए काम अब 100 वॉल्यूम के पूरे सेट के साथ https://nehruarchive.in/ पर ऑनलाइन कर दिए गए हैं। इसमें देश के पहले प्रधानमंत्री से जुड़े लगभग 35,000 डॉक्यूमेंट्स और लगभग 3000 इलस्ट्रेशन हैं, जिन्हें डिजिटाइज किया गया है और इन्हें फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। वॉल्यूम 44 से आगे यानी सितंबर 1958 से उनके भाषण ओरिजिनल हिंदी में और एक इंग्लिश ट्रांसलेशन भी उपलब्ध हैं। उनके लेटर, स्पीच, इंटरव्यू, फाइलों पर एडमिनिस्ट्रेटिव नोटिंग, डायरी एंट्री और यहां तक कि डूडल भी शामिल हैं। नेहरू आर्काइव में मौजूद कुछ तस्वीरें… जयराम रमेश बोले- और खतों को ढूंढने की कोशिश जारी जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड (JNMF) के ट्रस्टी जयराम रमेश ने कहा कि इसके दूसरे फेज में नेहरू को लिखे गए खतों को ढूंढने की कोशिशें होंगी। रमेश ने कहा कि गांधी-नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल-नेहरू और सुभाष चंद्र बोस-नेहरू के बीच का लेटर काफी बड़ा है, लेकिन विंस्टन चर्चिल-नेहरू और रवींद्रनाथ टैगोर-नेहरू जैसे कुछ दूसरे लेटर के साथ ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि इसे शामिल करना नेहरू आर्काइव में सबसे बड़ा वैल्यू एडिशन होगा। अभी ओरिजिनल प्रिंट वर्जन की कॉपी भी डिजिटल टैक्स्ट के साथ उपलब्ध है।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में SUV डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक की मौत, 6 घायल
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में बारापुला फ्लाईओवर पर एक SUV डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार एक व्यक्ति की मौत…
दिल्ली सुरक्षा सिस्टम से लैस होगी, कैपिटल डोम तैयार:थ्री लेयर सिस्टम, आउटर रिंग में सिग्नल तो मिडिल में मिसाइलें तैनात होंगी
देश की राजधानी दिल्ली चौतरफा सुरक्षा सिस्टम से लैस होने जा रही है। इसे कैपिटल डोम नाम दिया गया है।…
भारत के 52वें चीफ जस्टिस बनेंगे जस्टिस बीआर गवई:देश के दूसरे दलित चीफ जस्टिस, 7 महीने का कार्यकाल; आज राष्ट्रपति शपथ दिलाएंगी
जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई, आज भारत के 52वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ लेंगे। मौजूदा CJI संजीव खन्ना का…