कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की लिखी बातें सिर्फ इतिहास नहीं, भारत की बदलती सोच का रिकॉर्ड हैं। जो कोई भी देश की लोकतांत्रिक यात्रा को समझना चाहता है, उसके लिए उनके शब्द एक शक्तिशाली दिशासूचक हैं। राहुल की यह टिप्पणी जवाहरलाल नेहरू के चुने हुए कामों के डिजिटाइजेशन के पूरा होने पर आई। जवाहरलाल नेहरू के चुने हुए काम अब 100 वॉल्यूम के पूरे सेट के साथ https://nehruarchive.in/ पर ऑनलाइन कर दिए गए हैं। इसमें देश के पहले प्रधानमंत्री से जुड़े लगभग 35,000 डॉक्यूमेंट्स और लगभग 3000 इलस्ट्रेशन हैं, जिन्हें डिजिटाइज किया गया है और इन्हें फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। वॉल्यूम 44 से आगे यानी सितंबर 1958 से उनके भाषण ओरिजिनल हिंदी में और एक इंग्लिश ट्रांसलेशन भी उपलब्ध हैं। उनके लेटर, स्पीच, इंटरव्यू, फाइलों पर एडमिनिस्ट्रेटिव नोटिंग, डायरी एंट्री और यहां तक कि डूडल भी शामिल हैं। नेहरू आर्काइव में मौजूद कुछ तस्वीरें… जयराम रमेश बोले- और खतों को ढूंढने की कोशिश जारी जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड (JNMF) के ट्रस्टी जयराम रमेश ने कहा कि इसके दूसरे फेज में नेहरू को लिखे गए खतों को ढूंढने की कोशिशें होंगी। रमेश ने कहा कि गांधी-नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल-नेहरू और सुभाष चंद्र बोस-नेहरू के बीच का लेटर काफी बड़ा है, लेकिन विंस्टन चर्चिल-नेहरू और रवींद्रनाथ टैगोर-नेहरू जैसे कुछ दूसरे लेटर के साथ ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि इसे शामिल करना नेहरू आर्काइव में सबसे बड़ा वैल्यू एडिशन होगा। अभी ओरिजिनल प्रिंट वर्जन की कॉपी भी डिजिटल टैक्स्ट के साथ उपलब्ध है।
Related Posts
राजस्थान-MP में पारा 33°C पार:हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी और पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट; हरियाणा में बूंदाबांदी की संभावना
देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश…
SC में एअर इंडिया सिक्योरिटी ऑडिट मांग वाली याचिका खारिज:बेंच ने पूछा- सिर्फ एअर इंडिया ही क्यों, अन्य एयरलाइनों की सुरक्षा का क्या होगा
सुप्रीम कोर्ट ने एअर इंडिया की सुरक्षा और रखरखाव मानकों की स्वतंत्र जांच की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज…
झज्जर में अंतरराज्यीय डकैत गिरोह का भंडाफोड़:बहादुरगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में की चोरी, दिल्ली के रहने वाले 3 मेंबर अरेस्ट
झज्जर जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र में हुई ज्वेलरी शोरूम चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर…