संसद के सेंट्रल हॉल में बुधवार को 150 वां संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान को 9 नई भाषाओं मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओडिया और असमिया में जारी किया। राष्ट्रपति ने कहा- संसद ने तीन तलाक जैसी सामाजिक बुराई को खत्म कर महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। GST आजादी के बाद सबसे बड़ा टैक्स सुधार है, जिसने देश की आर्थिक एकता को मजबूत किया है। राष्ट्रपति ने बताया- अनुच्छेद 370 हटाने से देश की राजनीतिक एकता में आ रही बाधा दूर हुई। नारी शक्ति बंधन कानून महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की नई शुरुआत करेगा। इस दौरान उन्होंने संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी। दरअसल 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ था। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और दोनों सदनों के सांसद शामिल रहे। सोर्स- गूगल ट्रेंड्स समारोह से जुड़ी अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
केंद्र बोला- राज्यों को बातचीत करके विवाद निपटाने चाहिए:दशकों से यही प्रथा, अदालत हर समस्या का समाधान नहीं; राज्यपाल बिल पेंडिंग केस
केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि अगर राज्यपाल विधेयकों पर कोई फैसला नहीं लेते हैं तो…
RCB की जीत के जश्न में भगदड़ की 25 PHOTOS:3 लाख की भीड़, एक-दूसरे पर चढ़े; अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें
बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के IPL 2025 खिताब जीतने की खुशी में विक्ट्री…
नीरज-हिमानी की शादी का VIP रिसेप्शन, PHOTOS:मोदी आशीर्वाद देने पहुंचे, भगवान श्रीराम की मूर्ति दी; 150 स्पेशल गेस्ट को न्योता दिया था
दिल्ली स्थित लीला होटल में हरियाणा के ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की वीआईपी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी…