पहाड़ी राज्यों में तापमान लगातार शून्य से नीचे जा रहा है। वहां से आ रही सर्द हवाओं से मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ने लगी है। हरियाणा के 17 शहरों में बुधवार को तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। नारनौल में सबसे कम 5.5 डिग्री तापमान रहा। मध्य प्रदेश के नौगांव, मुरैना, रीवा, दतिया, चित्रकूट, खजुराहो और सीधी में तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। रीवा और रायसेन में पिछले दिनों भीषण सर्दी से दो लोगों की मौत हो गई। भोपाल सहित प्रदेश के कई इलाकों में दो दिन से घनी धुंध और बादल छाए हैं। राजस्थान के उदयपुर, भीलवाड़ा और अजमेर सहित 7 जिलों में गुरुवार को बारिश के आसार हैं। राज्य के 11 शहरों में बुधवार को 10 डिग्री से कम तापमान दर्ज किया गया। फतेहपुर में सबसे कम, 2.9 डिग्री तापमान रहा। बिहार में कड़ाके की सर्दी के साथ घना कोहरा लोगों की मुसीबतें बढ़ा रहा है। बुधवार को 8 जिलों में तापमान 9 से 15 डिग्री के बीच रहा। बक्सर में पारा सबसे कम, 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को कोहरे के कारण 14 फ्लाइट्स लेट हो गईं। 52 ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ी। इनमें 20 ट्रेन पटना से खुलने और गुजरने वाली थीं। देशभर में सर्दी की 5 तस्वीरें… देशभर में मौसम का हाल मैप से समझिए… राज्यों में मौसम 1. राजस्थान: 7 जिलों में बारिश के आसार, माउंट आबू से ज्यादा सर्द हुआ सीकर, तापमान 2.9 डिग्री दर्ज राजस्थान के बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के इलाकों में सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को उदयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग के 7 जिलों में बादल छाने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे के दौरान फतेहपुर (सीकर) में सबसे कम तापमान, 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पूरी खबर पढ़ें… 2. मध्य प्रदेश: 7 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, नौगांव में सबसे कम 7.8 डिग्री पारा; 2 दिन बाद बढ़ेगी सर्दी मध्य प्रदेश के ग्वालियर समेत 7 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। ग्वालियर और चंबल संभाग में सबसे ज्यादा सर्दी है। बुधवार को छतरपुर के नौगांव में सबसे कम 7.8 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 2 दिन तक तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर रहेगा। इसके बाद तेज सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… 3. बिहार: 10 शहरों में घना कोहरा, 52 ट्रेनें कैंसिल, 14 फ्लाइट्स में देरी; बक्सर में 9.6 डिग्री तापमान बिहार में अब कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। बुधवार को बक्सर में सबसे कम, 9.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। गया जी, पटना, वैशाली सहित कई जिलों में 10 से 15 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान रहा। पटना, बेतिया समेत 10 शहरों में घना कोहरा देखने को मिला। पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को धुंध के कारण 14 विमानों में देरी हुई। हैदराबाद से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट रद्द हो गई। पूरी खबर पढ़ें… 4. हरियाणा: दिन का पारा 5.5 डिग्री गिरा, 3 शहरों में 6 डिग्री से कम तापमान; आज से हल्के बादल छाएंगे हरियाणा में रात के साथ अब दिन में भी सर्दी बढ़ सकती है। गुरुवार को कई इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं। इसके कारण सर्दी और बढ़ सकती है। बुधवार को नारनौल, सिरसा और महेंद्रगढ़ में तापमान 6 डिग्री से कम दर्ज किया गया। कुल 17 शहरों में 10 डिग्री से कम तापमान रहा। अंबाला में पहली बार तापमान 10 डिग्री से कम, 9.7 दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 5. उत्तराखंड: आदि कैलाश में सरोवर जमा, पारा माइनस 14 डिग्री, पाला गिरने से सर्दी बढ़ी; निचले इलाकों में धुंध उत्तराखंड में लगातार पाला गिर रहा है, जिससे सर्दी बढ़ गई है। पिथौरागढ़ के आदि कैलाश में बुधवार को तापमान माइनस 14 डिग्री तक गिर गया है, जिससे वहां गौरी कुंड सरोवर बर्फ में तब्दील हो गया। टूरिस्ट बर्फ पर खड़े होकर फोटो खिंचवाते दिखे। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में हल्की धुंध दिखी। मौसम विभाग ने राज्य में 2 दिसंबर तक शुष्क मौसम बने रहने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें… 6. हिमाचल प्रदेश: 3 जिलों में कोहरे की चेतावनी, 12 शहरों में 5 डिग्री से नीचे तापमान; शिमला से ठंडे मैदानी इलाके हिमाचल प्रदेश के मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर में गुरुवार सुबह 10 बजे तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इससे विजिबिलिटी 100 मीटर से भी नीचे गिर सकती है। वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है। बुधवार को 26 शहरों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री और 12 शहरों में 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। शिमला में रात का तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 7. पंजाब-चंडीगढ़: रातें और सर्द हुईं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3°C नीचे, बठिंडा सबसे ठंडा, सभी शहरों की हवा प्रदूषित पंजाब और चंडीगढ़ में सर्दी बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय धुंध भी बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को सबसे ठंडा बठिंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। अगले 3 दिनों में तापमान 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
महंगी गाड़ियां छोड़ मेट्रो में सफर कर रहे लोग:गुरुग्राम में जाम-जलभराव के चलते रैपिड मेट्रो में 13.59% बढ़ी सवारी, राजस्व भी बढ़ा
गुरुग्राम में बढ़ते जाम और जलभराव के कारण अब पॉश इलाके के लोग अपनी महंगी कार छोड़कर रैपिड मेट्रो को…
DMRC 60% से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करेगी:नेटवर्क विस्तार पर प्रति वर्ष 500 मिलियन यूनिट आपूर्ति का टेंडर जारी किया, पहली हरित मेट्रो
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अपने संचालन में नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने की योजना बनाई है। फेज-IV नेटवर्क…
आपरेशन सिंदूर- पाकिस्तान की पोल खोलेगा 59 सदस्यों का डेलिगेशन:इनमें 51 सांसद-नेता, 8 राजदूत, 33 देश जाएंगे; थरूर को अमेरिका जाने वाले ग्रुप की कमान
केंद्र सरकार ने शनिवार देर रात 59 सदस्यों वाले डेलिगेशन की घोषणा की है। इसमें 51 नेता और 8 राजदूत…