विमान नियामक डीजीसीए ने बताया कि भारत में A320 विमानों के सॉफ्टवेयर के अपडेट का काम पूरा हो गया है। भारत में इंडिगो, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के पास ऐसे कुल 338 विमान चिह्नित किए गए थे। 323 इस्तेमाल किए जा रहे हैं, 6 का रखरखाव चल रहा है। एअर इंडिया के 9 विमानों में सॉफ्टवेयर अपडेट की जरूरत नहीं पड़ी। आज की अन्य बड़ी खबरें.. पूर्वोत्तर के रेलवे ब्रिज की सेफ्टी के लिए पानी में रोबोटिक गार्ड तैनात पूर्वोत्तर भारत के रेल पुलों की सुरक्षा के लिए एनएफ रेलवे ने पहली बार अंडरवाटर रोबोटिक व्हीकल (आरओवी) तैनात किए हैं, जो नदी के तल तक जाकर पुलों की नींव, पायों और संरचना की गहराई से जांच कर रहे हैं। इसकी शुरुआत सराईघाट रेल-सह-सड़क पुल से हुई, जहां रोबोटों ने ब्रह्मपुत्र के नीचे हाई-रेजोल्यूशन इमेजिंग, 3डी मैपिंग और संरचनात्मक मजबूती का विश्लेषण किया। ये आरओवी लाइडर से 3डी मॉडल, थर्मल इमेजिंग, जीपीआर से मिट्टी-चट्टान जांच और यूपीवी से कंक्रीट की मजबूती मापते हैं। अब तक 13 पुल सुरक्षित पाए गए और 2025-26 में 34 पुलों की जांच का लक्ष्य है।
Related Posts
CBI कोर्ट से तेंदुए की खाल रखने वाला भगौड़ा घोषित:पंचकूला से 30 करोड़ के अंग मिले थे; दिल्ली CBI ने मारा था छापा
हरियाणा में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने पंचकूला के सेक्टर-7 थाने में वन्यजीव तस्कर के खिलाफ भगौड़े का केस…
दिल्ली में दिवाली बाद पॉल्यूशन 5 साल में सबसे ज्यादा:AQI 400 पार; दिल्ली के मंत्री बोले- पंजाब में पराली जलाने से प्रदूषण बढ़ा
दिल्ली में दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता में तेजी से गिरावट हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के…
हरियाणा की सरकारी डॉक्टर को JK पुलिस ने छोड़ा:दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी के बारे में पूछा; घर रोहतक में, पति भिवानी में मेडिकल अफसर
हरियाणा में रोहतक की रहने वाली डॉ. प्रियंका शर्मा को जम्मू कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने हिरासत में…