प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 128वें एपिसोड में रविवार को भारत में खेलों की प्रगति, विंटर टूरिज्म, वोकल फॉर लोकल के साथ ही वाराणसी में होने वाले काशी-तमिल संगमम का जिक्र किया। PM ने कहा कि भारतीय खेलों के लिए यह महीना शानदार रहा। शुरुआत महिला टीम की ICC महिला वर्ल्ड कप जीत से हुई। भारत को कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी का भी ऐलान हुआ। टोक्यो में हुए डेफ ओलिंपिक्स में भारत ने रिकॉर्ड 20 मेडल जीते। महिला कबड्डी टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा और बॉक्सिंग कप में भी भारत ने 20 मेडल हासिल किए। PM मोदी ने बताया कि 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ पर सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वंदेमातरम् के 150 वर्ष होने पर पूरे देश में होने वाले कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत हुई | 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण हुआ | इसी दिन कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक का लोकार्पण हुआ | मन की बात की 5 बड़ी बातें… 22 भाषाओं में ब्रॉडकास्ट होता है मन की बात कार्यक्रम मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकास्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तो, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर से होती है। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। ‘मन की बात’ के पिछले पांच एपिसोड की खबरें पढ़ें…
Related Posts
पठानकोट में PAK फाइटर प्लेन मार गिराने की खबर:जम्मू, राजस्थान, पंजाब पर ड्रोन-मिसाइल हमला, S-400 ने मार गिराए; बॉर्डर पर लोगों की बंकरों में शिफ्टिंग
पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। भारत ने…
दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, AQI 506 पहुंचा:सभी स्कूलों में स्पोर्ट इवेंट्स पर रोक; MP के 12 शहरों में पारा 10° से नीचे
दिल्ली-NCR में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 506 रहा, जो खतरनाक श्रेणी…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:क्रिकेटर वैभव ने मोदी के पैर छुए; MP-UP में मानसून 10 दिन लेट हो सकता है; गुजरात IPL-2025 से बाहर
नमस्कार, कल की बड़ी खबर PM मोदी के बिहार और UP दौरे की रही। एक खबर मानसून की रही। सिर्फ…