विमान नियामक डीजीसीए ने बताया कि भारत में A320 विमानों के सॉफ्टवेयर के अपडेट का काम पूरा हो गया है। भारत में इंडिगो, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के पास ऐसे कुल 338 विमान चिह्नित किए गए थे। 323 इस्तेमाल किए जा रहे हैं, 6 का रखरखाव चल रहा है। एअर इंडिया के 9 विमानों में सॉफ्टवेयर अपडेट की जरूरत नहीं पड़ी। आज की अन्य बड़ी खबरें.. पूर्वोत्तर के रेलवे ब्रिज की सेफ्टी के लिए पानी में रोबोटिक गार्ड तैनात पूर्वोत्तर भारत के रेल पुलों की सुरक्षा के लिए एनएफ रेलवे ने पहली बार अंडरवाटर रोबोटिक व्हीकल (आरओवी) तैनात किए हैं, जो नदी के तल तक जाकर पुलों की नींव, पायों और संरचना की गहराई से जांच कर रहे हैं। इसकी शुरुआत सराईघाट रेल-सह-सड़क पुल से हुई, जहां रोबोटों ने ब्रह्मपुत्र के नीचे हाई-रेजोल्यूशन इमेजिंग, 3डी मैपिंग और संरचनात्मक मजबूती का विश्लेषण किया। ये आरओवी लाइडर से 3डी मॉडल, थर्मल इमेजिंग, जीपीआर से मिट्टी-चट्टान जांच और यूपीवी से कंक्रीट की मजबूती मापते हैं। अब तक 13 पुल सुरक्षित पाए गए और 2025-26 में 34 पुलों की जांच का लक्ष्य है।
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान बोला- सरेंडर नहीं करेंगे, जंग में अब तक 600 मौतें; ₹3000 में सालभर का फास्टैग; राजस्थान-UP में मानसून की एंट्री
नमस्कार, कल की बड़ी खबर इजराइल-ईरान के बीच 6 दिन से जारी जंग की रही। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला…
नेशनल हेराल्ड केस,सोनिया-राहुल के खिलाफ नई FIR होगी:ED बोली- दिल्ली पुलिस की FIR को आधार बनाएंगे; दिल्ली कोर्ट ने एजेंसी की शिकायत खारिज की
नेशनल हेराल्ड केस में में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज की जाएगी। मंगलवार को…
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के बडगाम में कार-डंपर में टक्कर, चार लोगों की मौत; 5 घायल
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार रात एक टाटा सुमो और एक डंपर की टक्कर में चार लोगों की मौत…