प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 128वें एपिसोड में रविवार को भारत में खेलों की प्रगति, विंटर टूरिज्म, वोकल फॉर लोकल के साथ ही वाराणसी में होने वाले काशी-तमिल संगमम का जिक्र किया। PM ने कहा कि भारतीय खेलों के लिए यह महीना शानदार रहा। शुरुआत महिला टीम की ICC महिला वर्ल्ड कप जीत से हुई। भारत को कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी का भी ऐलान हुआ। टोक्यो में हुए डेफ ओलिंपिक्स में भारत ने रिकॉर्ड 20 मेडल जीते। महिला कबड्डी टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा और बॉक्सिंग कप में भी भारत ने 20 मेडल हासिल किए। PM मोदी ने बताया कि 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ पर सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वंदेमातरम् के 150 वर्ष होने पर पूरे देश में होने वाले कार्यक्रमों की शानदार शुरुआत हुई | 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण हुआ | इसी दिन कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पांचजन्य स्मारक का लोकार्पण हुआ | मन की बात की 5 बड़ी बातें… 22 भाषाओं में ब्रॉडकास्ट होता है मन की बात कार्यक्रम मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकास्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तो, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर से होती है। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। ‘मन की बात’ के पिछले पांच एपिसोड की खबरें पढ़ें…
Related Posts
NDA संसदीय दल की बैठक, उपराष्ट्रपति कैंडिडेट को सम्मानित किया:मोदी बोले- राधाकृष्णन सरल और सहज व्यक्ति, वे राजनीति में खेल नहीं करेंगे
दिल्ली में मंगलवार को NDA संसदीय दल की बैठक हुई। इसमें PM मोदी भी शामिल हुए। मोदी ने बैठक में…
हरियाणा में सेना क्यों बुलानी पड़ी:बहादुरगढ़ में 5 हजार लोग 7 दिन से फंसे; नजफगढ़ MLA गंदे पानी में उतरीं तो जागी सरकार
हरियाणा के बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर और विवेकानंद नगर में गंदे पानी से घिरे 5 हजार लोगों की मदद के…
भास्कर अपडेट्स:नेशनल हेराल्ड केस- सोनिया-राहुल के खिलाफ ईडी की शिकायत पर कोर्ट 29 जुलाई को फैसला सुनाएगा
नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और दूसरों के खिलाफ ईडी की शिकायत पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…