सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली-NCR में बढ़ रहे वायु प्रदूषण पर केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों को फटकार लगाई। अदालत ने वायु प्रदूषण के लिए सिर्फ किसानों को जिम्मेदार ठहराने पर आपत्ति जताई। सुप्रीम कोर्ट ने एमसी मेहता की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि पराली जलाना नया नहीं है। 4-5 साल पहले कोविड और लॉकडाउन के दौरान भी पराली जलाई जा रही थी फिर भी आसमान साफ और नीला दिखाई देता था, अब क्यों नहीं? चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत और जस्टिस बागची की बेंच ने कहा कि पराली जलाने से जुड़ी बहस को राजनीतिक या अहंकार का मुद्दा नहीं बनना चाहिए। दिल्ली की जहरीली हवा के कई कारण हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बढ़ते एयर पॉल्यूशन के पीछे पराली जलाने के अलावा दूसरे कारणों का साइंटिफिक एनालिसिस भी किया जाना चाहिए। अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होगी। कोर्ट रूम लाइव… CAQM की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी पेश हुईं। कोर्ट ने कहा कि वह प्रदूषण मामले पर हर महीने कम से कम दो बार सुनवाई करेगी। कोर्ट ने माना कि सर्दियों के बाद हालात कुछ बेहतर होते हैं लेकिन अगर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो इतिहास खुद को दोहराएगा। बेंच ने सुनवाई आगे बढ़ाने से पहले CAQM के सदस्यों की शिक्षा और अनुभव की जानकारी भी मांगी। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली-NCR में पॉल्यूशन, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब-हरियाणा से रिपोर्ट मांगी, पूछा- पराली जलाने से रोकने क्या किया सुप्रीम कोर्ट में 12 नवंबर को दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के खतरनाक स्तर पर पहुंचने और पॉल्यूशन मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकारों से रिपोर्ट मांगी है कि पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
खबर हटके- तलाकशुदा महिलाओं का डिवोर्स कैंप:बिल्लियों के लिए बना मेट्रो स्टेशन और मॉल; ग्राफिक्स में देखिए 5 रोचक खबरें
तलाकशुदा महिलाओं के लिए 31 साल की एक महिला ने डिवोर्स कैम्प शुरू किया है। यहां महिलाओं को इमोशनल और…
पानीपत में किसानों की महापंचायत, जगजीत सिंह डल्लेवाल पहुंचे:बोले- यह फसल और नस्ल की लड़ाई, 25 अगस्त को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन
पानीपत में रविवार को किसानों की महापंचायत हुई। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर अराजनीतिक के आह्वान पर इसराना की नई…
दिल्ली नगर निगम उपचुनाव का शेड्यूल जारी:12 सीटों में से 5 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व; मतदान 30 नवंबर, मतगणना 3 दिसंबर को
दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को उपचुनाव कराने का ऐलान कर दिया…