पीएम मोदी ने सोमवार को शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष से संसद चलने देने की अपील की। पीएम ने कहा कि विपक्ष बिहार चुनावों में हार के कारण बेचैन नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि मैं अनुरोध करूंगा कि सभी लोग मुद्दों पर ध्यान दें। ड्रामा करने के लिए बहुत जगह है, जिसे ड्रामा करना है करे। यहां ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए। उधर, प्रियंका ने कहा कि मुद्दे उठाना ड्रामा नहीं है, संसद इसीलिए है। वहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि सबको पता है कि ड्रामा कौन करता है। पीएम के स्पीच 3 बड़ी बातें, कहा- सकारात्मक सोच जरूरी प्रियंका गांधी बोलीं- मुद्दे उठाना ड्रामा नहीं सांसद प्रियंका गांधी ने कहा- चुनाव की स्थिति, SIR और प्रदूषण बहुत बड़े मुद्दे हैं। आइए उन पर चर्चा करें। पार्लियामेंट किसलिए है? यह ड्रामा नहीं है। मुद्दों पर बात करना, मुद्दे उठाना ड्रामा नहीं है। ड्रामा का मतलब है चर्चा न होने देना। ड्रामा का मतलब है उन मुद्दों पर डेमोक्रेटिक चर्चा न करना जो जनता के लिए मायने रखते हैं। सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा- सबको पता है कि ड्रामा कौन करता है। लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, BLO मर गए हैं, क्या यह ड्रामा है? BJP वोटरों को रोकने के लिए पुलिस और बंदूकों का इस्तेमाल करती है। ऐसे शब्दों के खेल से बचना चाहिए। TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि विपक्ष SIR पर बहस की मांग कर रहा है। क्या यह ड्रामा है? अगर लोगों की आवाज उठाना ड्रामा है, तो लोग अगले चुनाव में उन्हें जवाब देंगे। कांग्रेस नेता रंजन चौधरी ने कहा- PM मोदी खुद एक ड्रामेबाज हैं। जहां तक ड्रामे की बात है, PM मोदी का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। ———————————- संसद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… लोकसभा में केंद्र बोला- SIR पर बहस के लिए तैयार, समय सीमा न थोपें, वंदे मातरम् पर 10 घंटे चर्चा संभव संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया। दोनों सदनों में SIR और वोट चोरी के आरोप के मुद्दे पर हंगामा हुआ। विपक्ष चर्चा के लिए अड़ा है। इस बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा को बताया कि सरकार SIR और चुनावी सुधारों पर चर्चा के लिए तैयार है। विपक्ष से अपील कि वह इस पर कोई समय सीमा न थोपें। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
उत्तराखंड में होली के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना:MP के 11 जिलों में तापमान 33°C के पार, राजस्थान में मिनिमम टेम्परेचर 23°C
उत्तराखंड में होली के बाद बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 7 मार्च को 5…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:शाह बोले- भारत धर्मशाला नहीं; लॉरेंस गैंग की धमकियों पर बोले सलमान खान; सिर्फ 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें
नमस्कार, कल की बड़ी खबर संसद से रही, लोकसभा में इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल पास हुआ। एक खबर लॉरेंस गैंग…
नेहरू के कामों की ऑनलाइन लाइब्रेरी आज से लाइव:इस पर 35,000 डॉक्यूमेंट्स, 3000 इलस्ट्रेशन; राहुल बोले- ये इतिहास नहीं, बदलती सोच का रिकॉर्ड
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की लिखी बातें सिर्फ इतिहास नहीं, भारत…