देश के कई एयरपोर्ट पर मंगलवार को एअर इंडिया और दूसरी एयरलाइंस के चेक-इन सिस्टम में गड़बड़ी हो गई। इसके कारण मंगलवार शाम को फ्लाइट में देरी हुई, दिक्कत 45 मिनट तक बनी रही, जिसके बाद इसे ठीक कर दिया गया। एअर इंडिया ने रात 10.49 बजे एक पोस्ट में कहा, “थर्ड पार्टी सिस्टम पूरी तरह से ठीक हो गया है, और सभी एयरपोर्ट पर चेक-इन नॉर्मल तरीके से काम कर रहा है। हमारी सभी फ्लाइट शेड्यूल के हिसाब से चल रही हैं। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली ब्लास्ट केस के लिए केंद्र ने सीनियर वकील माधव खुराना को स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अपॉइंट किया केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को सीनियर वकील माधव खुराना को 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट से जुड़े केस में ट्रायल और दूसरे मामलों को चलाने के लिए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अपॉइंट किया है। इस ब्लास्ट में 15 लोगों की जान चली गई थी। खुराना को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की ओर से NIA स्पेशल कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट के सामने ट्रायल और दूसरे कानूनी मामलों को चलाने के लिए तीन साल के लिए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (SPP) अपॉइंट किया गया है।
Related Posts
फरीदाबाद पुलिस ने ठगी के मामले में दो पकड़े:ठगों को फर्जी SIM उपलब्ध करवाते थे, SBI अधिकारी बनकर 1.53 लाख की धोखाधड़ी
फरीदाबाद में साइबर थाना बल्लभगढ़ की पुलिस ने ठगी के मामले में दो आरोपियों को दिल्ली के संगम विहार से…
दिल्ली में टीनेजर ने कार से दो को कुचला, मौत:नशे में साइकिल सवारों को टक्कर मारी, फिर झुग्गी में जा घुसा; प्रेंग्नेंट महिला समेत 3 घायल
पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी में गुरुवार सुबह 19 साल के लड़के ने दो साइकिल सवारों को टक्कर मार दी और…
नया साल, काशी-वृंदावन में 5 लाख श्रद्धालु:अयोध्या में 2km लंबी लाइन, खाटूश्याम में डेढ़ घंटे में दर्शन हो रहे; उज्जैन महाकाल में 12 लाख भक्त
नए साल से पहले देशभर के धार्मिक स्थलों पर भक्तों का सैलाब सा उमड़ पड़ा है। वृंदावन में सोमवार को…