चुनाव सुधार यानी SIR पर लोकसभा में 9 दिसंबर को चर्चा होगी। संसद में दो दिन से फौरन चर्चा पर अड़ा विपक्ष बहस के लिए मान गया है। मंगलवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता के. सुरेश ने बताया, ‘9 दिसंबर को इलेक्टोरल रिफॉर्म्स यानी चुनावी सुधारों पर 10 घंटे बहस होगी।’ साथ ही उन्होंने कहा- एक दिन पहले 8 दिसंबर को वंदे मातरम् पर चर्चा होगी। इसके लिए भी 10 घंटे का समय तय किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहस की शुरुआत करेंगे। वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर सरकार सदन में इस पर चर्चा करा रही है। SIR पर चर्चा के लिए अड़ा था विपक्ष शीतकालीन सत्र के पहले दो दिन हंगामे की वजह से सदन का कामकाज प्रभावित हुआ। विपक्ष SIR और वोट चोरी के आरोप पर फौरन चर्चा की मांग पर अड़ा था। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य सभा में कहा ‘ SIR की प्रोसेस के दौरान 12-13 लोगों की जान जा चुकी है। ये अर्जेंट मैटर है। फौरन चर्चा होनी चाहिए। विपक्ष ने दोनों सदनों की कार्यवाही चलने नहीं दी।’वोट चोर- गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दोनों पक्षों को अपने मीटिंग रूम में बुलाया था। यहां सहमति बनी कि कल से सदन बिना किसी हंगामे के चलेगा। संसद से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजरिए….
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:केरल के थलप्पडी में सरकारी बस ने सड़क किनारे खड़े ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर, 6 की मौत
केरल के कासरगोड के थलप्पडी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की…
भास्कर अपडेट्स:मुंबई में दही हांडी बांधने के दौरान पहली मंजिल से गिरा युवक, मौके पर ही मौत
मुंबई के मानखुर्द इलाके में शनिवार को दही हांडी बांधते समय 32 वर्षीय युवक की गिरने से मौत हो गई।…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:नेशनल हेराल्ड केस- सोनिया-राहुल के खिलाफ चार्जशीट; राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी; 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें
नमस्कार, कल की बड़ी खबर नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने से जुड़ी रही। दूसरी खबर…