चुनाव सुधार यानी SIR पर लोकसभा में 9 दिसंबर को चर्चा होगी। संसद में दो दिन से फौरन चर्चा पर अड़ा विपक्ष बहस के लिए मान गया है। मंगलवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता के. सुरेश ने बताया, ‘9 दिसंबर को इलेक्टोरल रिफॉर्म्स यानी चुनावी सुधारों पर 10 घंटे बहस होगी।’ साथ ही उन्होंने कहा- एक दिन पहले 8 दिसंबर को वंदे मातरम् पर चर्चा होगी। इसके लिए भी 10 घंटे का समय तय किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहस की शुरुआत करेंगे। वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर सरकार सदन में इस पर चर्चा करा रही है। SIR पर चर्चा के लिए अड़ा था विपक्ष शीतकालीन सत्र के पहले दो दिन हंगामे की वजह से सदन का कामकाज प्रभावित हुआ। विपक्ष SIR और वोट चोरी के आरोप पर फौरन चर्चा की मांग पर अड़ा था। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य सभा में कहा ‘ SIR की प्रोसेस के दौरान 12-13 लोगों की जान जा चुकी है। ये अर्जेंट मैटर है। फौरन चर्चा होनी चाहिए। विपक्ष ने दोनों सदनों की कार्यवाही चलने नहीं दी।’वोट चोर- गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दोनों पक्षों को अपने मीटिंग रूम में बुलाया था। यहां सहमति बनी कि कल से सदन बिना किसी हंगामे के चलेगा। संसद से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजरिए….
Related Posts
8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स 9 मई तक बंद:नई एडवाइजरी जारी, डबल सुरक्षा जांच होगी, 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा; पंजाब में स्कूल बंद
पाकिस्तान के भारत पर ड्रोन अटैक के बाद सिविल एविएशन डिपॉर्टमेंट ने नई एडवाइजरी जारी की है। अब यात्रियों को…
मोदी सबसे ज्यादा दिन सरकार प्रमुख रहने वाले राजनेता:CM-PM मिलाकर बतौर हेड ऑफ गवर्नमेंट 8931 दिन पूरे; पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता बन गए हैं। गुजरात के…
हरियाणा में स्कूल वैन-क्रेटा कार की टक्कर:20 मीटर तक घिसटी, फिर बीच रोड पर पलटी; ड्राइवर समेत 6 बच्चे घायल, एक बच्ची गंभीर
सोनीपत में शुक्रवार को तेज रफ्तार क्रेटा कार ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि…