सोनीपत जिले में पुलिस की SUAG यूनिट ने फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाने के मामले में दूसरे आरोपी बिजेन्द्र जैन को गिरफ्तार किया है। बिजेन्द्र जैन शाहदरा, दिल्ली का रहने वाला है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। यह मामला 26 अगस्त 2025 को तब सामने आया जब सोनीपत की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को सूचना मिली कि सुनील कुमार, निवासी सरढाना, गन्नौर, जो पहले आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है, उसने अपने मूल पते को छिपाकर दिल्ली में फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाया। यह पासपोर्ट 11 मार्च 2024 को जारी हुआ था और आरोपी इसे बनवाकर विदेश भाग गया था। एक आरोपी को पहले पकड़ा STF सोनीपत के उप निरीक्षक राकेश कुमार ने इस संबंध में थाना गन्नौर में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 120-B और पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1) के तहत मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने 2 दिनों के रिमांड पर भेजा अब SUAG यूनिट के उप निरीक्षक कृष्ण ने दूसरे आरोपी बिजेन्द्र जैन के खिलाफ गन्नौर अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जांच टीम दिल्ली स्थित संबंधित विभाग से फर्जी पासपोर्ट से जुड़े दस्तावेज जुटा रही है और गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस रिमांड के दौरान बिजेन्द्र जैन से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि फर्जी पासपोर्ट नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य संभावित सहयोगियों का पता लगाया जा सके।
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अहमदाबाद हादसा- मृतक 275 हुए, 170 ताबूत का ऑर्डर; ईरान का दावा- 3 इजराइली जेट्स गिराए; साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड चैंपियन
नमस्कार, कल की बड़ी खबर अहमदाबाद प्लेन क्रैश से जुड़ी रही, हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 275…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मंत्री पर FIR; पाकिस्तान ने BSF जवान को छोड़ा; अमेरिका-कतर के बीच ₹100 लाख करोड़ की डील
नमस्कार, कल की बड़ी खबर भारत-तुर्किये से जुड़ी रही। एक खबर कर्नल सोफिया पर MP के मंत्री के आपत्तिजनक बयान…
नेवी चीफ बोले- ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ:जो हम पर बुरी नजर डालेगा, उसे करारा जवाब देंगे; देश को सेना पर गर्व
इंडियन नेवी चीफ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने रविवार को कहा कि भले ही ऑपरेशन सिंदूर को फिलहाल रोका गया…