भाजयुमो एवं नगर निगम ने संयुक्त रूप से शहर में प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से “प्लास्टिक डिस्पोजल फ्री विवाह” मुहिम की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य विवाह सहित अन्य आयोजनों में प्लास्टिक डिस्पोजल का पूर्णतः बहिष्कार कर स्टील, कांच, लीफ प्लेट्स, मिट्टी के पात्र जैसे पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को प्रोत्साहित करना है। डिस्पोजल फ्री विवाह अपनाने वाले परिवारों को सम्मान पत्र के साथ नगर निगम द्वारा घर जाकर विवाह पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस मुहिम के तहत इस साल शहर में 500 से अधिक विवाह समारोहों को “डिस्पोज़ल फ्री” बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजयुमो नेता ने की मुहिम की शुरुआत: भाजयुमो जिलाध्यक्ष सचिन ठाकुर ने इस मुहिम की शुरुआत करते हुए कहाकि शहर को स्वच्छ व प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। शादी और सामाजिक आयोजनों में प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। युवा मोर्चा और नगर निगम ने मिलकर ‘ प्लास्टिक डिस्पोजल फ्री समारोह’ मुहिम की शुरुआत की है, ताकि समाज को जागरूक कर पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा दिया जा सके। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जो भी परिवार डिस्पोजल फ्री विवाह अपनाएगा, उसे न केवल सम्मान पत्र दिया जाएगा, बल्कि विवाह पंजीकरण की सुविधा घर पर उपलब्ध कराई जाएगी। यह मुहिम हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के सामाजिक कार्यों से प्रेरित है। इस अभियान को पूरे जिले में चलाया जाएगा: सचिन ने कहाकि मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे जिले में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इसके लिए वार्ड स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम, बैठकें एवं संवाद आयोजित किए जाएंगे। इस मुहिम में विवाह स्थल, कैटरिंग एवं टेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों को शामिल किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज और आईडब्ल्यूए में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राजेश प्रजापति ने कहा कि यह संयुक्त प्रयास शहर को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाने वाला बड़ा कदम है। डिस्पोजल फ्री समारोह मुहिम न केवल प्लास्टिक मुक्त शहर की दिशा में एक सकारात्मक बदलाव लाएगी, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करेगी। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि वे इस मुहिम से जुड़कर शहर को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मिसाल बनाएं।
Related Posts
देश में कोरोना केस 7000 पार, 74 मौतें:केरल के सभी अस्पतालों में सर्दी-खांसी होने पर कोविड टेस्ट होगा; 24 घंटे में 6 लोगों की जान गई
देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 7121 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 300 से ज्यादा…
मार्च 2026 तक इंडियन एयरफोर्स को 6 तेजस जेट मिलेंगे:HAL चेयरमैन बोले- अमेरिकी कंपनी ने समय पर इंजन नहीं दिए, 6 विमान बनकर तैयार
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के चेयरमैन डी के सुनील ने कहा है कि भारतीय वायुसेना को मार्च 2026 तक 6…
देश में कोरोना के 2390 एक्टिव केस, 16 मौतें:मैसूर में 63 साल के बुजुर्ग की मौत; केरल-महाराष्ट्र में 60 फीसदी मामले
देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 2390 पहुंच गई है। केरल में सबसे ज्यादा 727 मामले हैं।…