इंडिगो में पिछले चार दिनों से चल रहे ऑपरेशनल संकट में शनिवार को राहत दिखी। एयरलाइन ने दावा किया कि उसके 95% रूट पर उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। 138 में से 135 डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट रवाना हो गईं। पिछले दिनों जिन यात्रियों की फ्लाइट रद्द हुई उन्हें रविवार रात 8 बजे तक रिफंड मिल जाएगा। सरकार ने कंपनी के CEO को कारण बताओ नोटिस जारी 24 घंटे में जवाब मांगा है। साथ ही सभी एयरलाइंस के लिए हवाई किराया फिक्स कर दिया है। अब 500 किमी तक हवाई सफर में 7500 रुपए किराया लगेगा। वहीं 500–1000 किमी तक ₹12,000, 1000–1500 किमी तक ₹15,000 और 1500 किमी से ऊपर अधिकतम ₹18,000 लगेंगे। हालांकि इसमें बिजनेस क्लास शामिल नहीं है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक देश के 4 बड़े एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु समेत कई शहरों से शनिवार को इंडिगो की 800 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल की गईं। हालांकि एयरलाइंस रोजाना 2300 से ज्यादा फ्लाइट ऑपरेट करती है। कंपनी का कहना है कि शनिवार को उन्होंने 1500 उड़ानों को उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाया। DGCA के वे नए नियम, जिससे इंडिगो में स्टाफ की कमी हुई नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयलाइंस, खासकर इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है। वीकली रेस्ट के बदले कोई भी छुट्टी नहीं देने के फैसले को वापस ले लिया। DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और बाकी क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए थे। इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नाम दिया गया है। इन्हें दो चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ। वहीं, 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू हुआ। नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलटों और क्रू को पर्याप्त आराम देने पर जोर दिया गया है। इस कारण इंडिगो के पास पायलट-क्रू मेंबर्स की कमी हो गई है। इंडिगो एयरलाइन संकट से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
फरीदाबाद पुलिस ने की दिल्ली में रेड:फर्जी काल सेंटर का भंडाफोड़, 6 महिलाओं समेत 7 अरेस्ट, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी
फरीदाबाद पुलिस की साइबर यूनिट ने एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा करते हुए दिल्ली के मोती नगर इलाके…
सुप्रीम कोर्ट बोला-स्कूलों में लड़कियों को फ्री सैनेटरी पैड मिले:लड़के-लड़कियों के अलग टॉयलेट हों; आदेश न मानने पर स्कूल की मान्यता रद्द होगी
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को देश के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को निर्देश दिया कि हर स्कूल में लड़कियों…
वक्फ कानून, सुप्रीम कोर्ट में आज लगातार तीसरे दिन सुनवाई:केंद्र ने दलील दी- वक्फ सिर्फ चैरिटी है, यह इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं
वक्फ (संशोधन) कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन सुनवाई…