आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ‘बीजेपी की पप्पू CM’ कहा है। AAP ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रेखा गुप्ता के बयानों के छोटे-छोटे वीडियो क्लिप जारी करते हुए लिखा- बीजेपी की पप्पू CM का कोई मुकाबला नहीं है। दरअसल, रेखा गुप्ता ने हाल ही में NDTV को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) एक टेंपरेचर है, जिसे किसी भी इंस्ट्रूमेंट से मापा जा सकता है। इस टिप्पणी को लेकर दिल्ली CM सोशल मीडिया पर भी आलोचनाओं का सामना कर रही हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने मंगलवार शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दिल्ली CM के इंटरव्यू का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- ये नया विज्ञान कब आया कि AQI अब टेंपरेचर बन गया? दिल्ली CM प्रदूषण पर बोलीं- पानी छिड़काव ही एकमात्र समाधान NDTV के इंटरव्यू में पत्रकार ने दिल्ली CM रेखा गुप्ता से सवाल किया- कुछ लोग आरोप लग रहे हैं कि दिल्ली में AQI एक जैसा इसलिए दिख रहा है कि क्योंकि आप सिस्टम में खेल कर रहे हैं। जिन हॉटस्पॉट इलाके में AQI मापने वाले मॉनिटर लगे हैं, वहां-वहां आप पानी का स्प्रे करवा रही हैं। इस पर दिल्ली CM ने कहा- जो लोग ये आरोप लगा रहे हैं, उन्होंने ही ये मॉनिटर टावर लगवाए हैं। आप बताइए कि हॉटस्पॉट क्या होता है? हॉटस्पॉट वह जगह होती है जहां प्रदूषण सबसे ज्यादा होता है। समाधान क्या है? आप वहां छिड़काव करते हैं, पानी स्प्रे करते हैं। आप धूल-मिट्टी को नीचे बिठाने का काम करते हैं। रेखा गुप्ता ने आगे कहा- आप केवल हॉटस्पॉट पर ही छिड़काव करेंगे न। AQI एक ऐसा टेंपरेचर है, जिसे आप किसी भी इंस्ट्रूमेंट से माप सकते हैं। इसलिए पानी छिड़कना ही एकमात्र उपाय है, जो हम कर भी रहे हैं। जहां सबसे ज्यादा प्रदूषण होगा, आप वहीं तो सफाई करेंगे। AAP ने रेखा गुप्ता के पुराने बयानों के वीडियो पोस्ट किए 7 मार्च: CM रेखा गुप्ता ने AQI को IQ कह दिया था यह पहली बार नहीं है जब AAP ने रेखा गुप्ता पर AQI को लेकर हमला बोला है। इससे पहले AAP ने 7 मार्च को दिल्ली CM का एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में रेखा गुप्ता ने इंटरव्यू के दौरान AQI को IQ कह दिया। फिर AIQ कहा। बात में पत्रकार ने उन्हें AQI बोलकर बताया। AAP ने इसका वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- जिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी को IQ और AQI में अंतर नहीं पता वो दिल्ली का प्रदूषण क्या ही खत्म करेंगी।
Related Posts
जालंधर से दिल्ली की फ्लाइट रद्द:3 सितंबर तक होगी परेशानी, चंडीगढ़-अमृतसर एयरपोर्ट जाना होगा, यात्री बोले-जरूरी काम प्रभावित होते हैं
जालंधर जिले के आदमपुर एयरपोर्ट से गाजियाबाद (हिंडन) जाने वाली स्टार एयर की सभी उड़ानें 3 सितंबर तक रद्द कर…
भास्कर अपडेट्स:पुणे लैंड केस: बावनकुले बोले- डबल स्टाम्प ड्यूटी नोटिस पर विभाग से जवाब मागेंगे
महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को कहा कि वह डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ से जुड़ी…
NSA डोभाल बोले- तानाशाही से देश कमजोर होते हैं:लोकतंत्रों के पतन की वजह गलत शासन; बांग्लादेश-श्रीलंका और नेपाल खराब गवर्नेंस के उदाहरण
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने शुक्रवार को कहा, ‘किसी राष्ट्र की असली ताकत उसकी सरकारों की ताकत में…