दिल्ली कैबिनेट ने गुरुवार को बड़ा फैसला लेते हुए मौजूदा 11 जिलों को 13 नए जिलों में बदलने का प्रस्ताव पास कर दिया है। इसे लागू करने के लिए लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना को भेजा जाएगा। ये नए जिले एमसीडी के 12 जोन, न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (एनडीएमसी) और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के साथ पूरी तरह मेल खाएंगे। इस बदलाव से एसडीएम कार्यालयों की संख्या 33 से बढ़कर 39 हो जाएगी। हर जिले में मिनी सेक्रेटेरिएट बनेगा, जहां ज्यादातर सरकारी सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी। सीएम रेखा गुप्ता पहले ही इसकी घोषणा कर चुकी हैं। पहले दिल्ली में 11 राजस्व जिले थे- सेंट्रल, ईस्ट, न्यू दिल्ली, नॉर्थ, नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट, शाहदरा, साउथ, साउथ ईस्ट, साउथ वेस्ट और वेस्ट। लेकिन एमसीडी के 12 जोन और एनडीएमसी-कैंटोनमेंट के अलग इलाके होने से जगहों पर भ्रम और झगड़े होते थे। 2012 में आखिरी बार साउथ-ईस्ट और शाहदरा जिले बने थे। नए जिले एमसीडी जोन जैसे होंगे अब नए जिलों के नाम एमसीडी जोन जैसे होंगे। सदार जोन को पुरानी दिल्ली जिला नाम दिया जाएगा। ईस्ट और नॉर्थ-ईस्ट जिले खत्म होकर शाहदरा नॉर्थ व साउथ बनेंगे। नॉर्थ जिले को सिविल लाइंस और पुरानी दिल्ली में बांटा जाएगा। साउथ-वेस्ट के बड़े हिस्से से नजफगढ़ नया जिला बनेगा। एनडीएमसी व कैंटोनमेंट को न्यू दिल्ली जिले में मिलाया जाएगा। इससे लोगों को एक से ज्यादा दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। काम जल्दी होगा, भीड़ कम होगी, पारदर्शिता बढ़ेगी। एक बार मंजूरी मिलने पर नया नक्शा लागू हो जाएगा। भाजपा सरकार का मानना है कि इससे विभागों में तालमेल बेहतर होगा। —————- ये खबर भी पढ़ें… AAP ने रेखा गुप्ता को ‘बीजेपी की पप्पू’ कहा:दिल्ली CM ने कहा था- AQI एक टेंपरेचर है; केजरीवाल बोले- ये नया विज्ञान कब आया आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ‘बीजेपी की पप्पू CM’ कहा है। AAP ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रेखा गुप्ता के बयानों के छोटे-छोटे वीडियो क्लिप जारी करते हुए लिखा- बीजेपी की पप्पू CM का कोई मुकाबला नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
कांग्रेस के पीएम मोदी से 4 सवाल:पूछा- प्रधानमंत्री पॉलिटिकल पार्टियों के लीडर्स से कब मिलेंगें, उन्हें विश्वास में कब लेंगे
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को पीएम मोदी से 4 सवाल किए। जिसमें सर्वदलीय बैठक आयोजित करने, ऑपरेशन सिंदूर…
राजस्थान में ओले; एमपी-यूपी, बिहार समेत 12 राज्यों में बारिश:वेस्टर्न डिस्टर्बेंस में बदलाव के चलते अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत में मौसम बदला
देश के 12 राज्यों में मौसम बदला हुआ है। मार्च के महीने में जहां पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल…
फरीदाबाद में 50 किलो मांस के साथ दो युवक काबू:कार से दिल्ली ले जा रहे थे, डॉक्टर से जांच करवाने पर खुलासा
फरीदाबाद जिले के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के समय पुर रोड पर स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह एक सेंट्रो कार…