शहर की स्टर्लिंग टूल्स इंडिया कंपनी में कामगारों के लिए हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुषमा शर्मा ने कर्मचारियों को कॉमन न्यूरोलॉजिकल प्राब्लम्स को लेकर जागरूक किया। उन्होंने कहा माइग्रेन ओर सर्वाइकल के दर्द को काफी हल्के में नहीं लेना चाहिए। लापरवाही बड़ी बीमारी को बढ़ावा दे सकती है। उन्होंने कहा बदलती जीवनशैली, तनाव, गलत खानपान और लंबे समय तक लगातार काम करने की आदतें न्यूरोलॉजिकल समस्याओं को तेजी से बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा माइग्रेन, सर्वाइकल दर्द, सुन्नपन, कमजोरी, बेल्स पाल्सी, फिट्स, स्ट्रोक और पार्किंसन जैसी बीमारियां अक्सर शुरुआत में हल्की लगती हैं, लेकिन लापरवाही बरतने पर ये गंभीर परिणाम दे सकती हैं। उन्होंने स्ट्रोक के लक्षणों पर जोर देते हुए कहा कि चेहरे का टेढ़ा होना, एक तरफ कमजोरी, बोलने में समस्या, चक्कर या संतुलन बिगड़ना-इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। डॉ. शर्मा ने कर्मचारियों को नियमित एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद, स्क्रीन टाइम कम करने, सही पॉश्चर अपनाने, पानी का पर्याप्त सेवन और हेल्दी डाइट अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा स्वास्थ्य जांच को नजरअंदाज न करें। किसी भी तरह के सुन्नपन, बार-बार सिरदर्द या चक्कर आने की समस्या हो तो तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें। कंपनी प्रबंधन ने कहा ऐसे कार्यक्रम कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हैं और कार्यक्षमता भी बढ़ाते हैं। अंत में कर्मचारियों ने स्वास्थ्य से जुड़े कई सवाल पूछे। जिनका डॉ. शर्मा ने सरल तरीके से जवाब दिया।
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत ने लाहौर-कराची में एयर डिफेंस सिस्टम उड़ाया; JK में घुसपैठ, BSF ने नाकाम किया; डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पाकिस्तानी कंटेंट बैन
नमस्कार, कल की बड़ी खबर भारत-पाकिस्तान के तनाव की रही, पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन भारत पर ड्रोन और मिसाइल…
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो प्लेन में पैसेंजर के पावर बैंक में आग लगी,सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित
रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर दीमापुर जाने वाले इंडिगो विमान में एक यात्री के पावर बैंक में आग लग गई।…
SC बोला-नेताओं को भाषण से पहले विचार सुधारने की जरूरत:उन्हें देश में भाईचारा बढ़ाना चाहिए; वैचारिक सिद्धांतों पर चुनाव लड़ें लेकिन आपसी सम्मान भी जरूरी
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को हेट स्पीच से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई की। इस दौरान नेताओं और उच्च संवैधानिक पद…