नितिन नबीन बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने:बिहार सरकार में मंत्री हैं; नए अध्यक्ष के चुनाव तक कार्यभार संभालेंगे

बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड के इस फैसले की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी। नबीन की उम्र 45 साल है, वे 2010 से बांकीपुर सीट से विधायक हैं। वे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। कल वे दिल्ली पहुंचेंगे। यहां भाजपा मुख्यालय में सुबह 11 बजे उनका स्वागत होगा। भाजपा ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। तब से वे एक्सटेंशन पर थे। नड्डा अभी केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं। PM नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को बधाई दी है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- नितिन नबीन ने मेहनती कार्यकर्ता के तौर पर अलग पहचान बनाई है। वे युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास समृद्ध संगठनात्मक अनुभव है। बिहार में वे कई कार्यकालों तक विधायक और मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने की बधाई। अगर नबीन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, तो सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे फिलहान नितिन नबीन को पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। उनकी उम्र 45 साल है। भविष्य में नितिन को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति होंगे। नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर किसने क्या कहा… कांग्रेस बोली- प्रक्रिया नहीं अपनाई, AAP ने कहा ‘पर्ची सिस्टम’ नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर विपक्ष ने सवाल उठाए। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा- इस नियुक्ति में कोई स्पष्ट प्रक्रिया नहीं अपनाई गई और पार्टी के अधिकांश कार्यकर्ताओं की राय नहीं ली गई। आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये ‘पर्ची सिस्टम’ है। भाजपा में अब पर्ची मंत्री, पर्ची मुख्यमंत्री और पर्ची राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं। जानिए भाजपा अध्यक्ष कैसे चुना जाता है और उसके काम भाजपा अध्यक्ष बनने के 8 महिला-पुरुष दावेदार ……………….. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. मोदी-शाह के आज्ञाकारी नेता होने का इनाम मिला: एक फोन आया और नितिन नबीन बन गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, 5 पॉइंट में जानें भाजपा ने क्यों चुना
भाजपा ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को अपना कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। वे इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा नेता हैं। उम्र है महज 45 साल। अमित शाह जब अध्यक्ष बने थे तो उनसे 5 साल बड़े यानी 50 साल के थे। सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन को भी इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने की भनक नहीं थी। रविवार दोपहर 3 बजे उन्हें कॉल आया। पूरी खबर पढ़ें… क्या चौथी बार यूपी से होगा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष: पिछड़ा वर्ग से केशव और ब्राह्मण चेहरा डॉ. दिनेश शर्मा दावेदार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए यूपी से डिप्टी सीएम केशव मौर्य और राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा का नाम भी दावेदारों की लिस्ट में शामिल हैं। दिल्ली में इस पर मंथन चल रहा है। अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर इन दोनों नेताओं में से किसी की ताजपोशी होती है, तो वह यूपी से भाजपा के चौथे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *