संसद के शीतकालीन सत्र के 11वां दिन, सोमवार को दोनों सदनों में भाजपा सांसदों ने कांग्रेस की रैली में PM मोदी के खिलाफ नारेबाजी का मुद्दा उठाया। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- पीएम के खिलाफ ऐसी बातें करना, उनकी मौत की कामना करना शर्मनाक है। नड्डा ने कहा- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है कि 140 करोड़ भारतीयों और विश्व के सबसे प्रसिद्ध नेता को इस तरह के नारों का सामना करना पड़ रहा है। PM के खिलाफ नारेबाजी और माफी की मांग लेकर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। दोनों सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई थी, लेकिन शोर-शराबे के कारण 10 मिनट भी चर्चा नहीं हो पाई और कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे फिर शुरू हुई। हालांकि, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे शुरू होते ही फिर हंगामा होने लगा, जिसके चलते कार्यवाही 2 बजे तक फिर से स्थगित कर दी गई। प्रियंका बोली- हमें नहीं मालूम कि किसने नारा लगाया भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पलटवार किया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- हमें नहीं मालूम कि ये सब किसने कहा। रैली में स्टेज से किसी ने भी ऐसा कुछ नहीं कहा। फिर पता चला कि किसी ने इंटरव्यू में कहा है। भाजपा को खुद नहीं पता की किसने नारेबाजी की। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस समर्थकों ने नारे लगाए थे पूरा विवाद दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर रैली के वीडियो वायरल हुए, जिसमें कांग्रेस की महिला नेताओं और समर्थकों ने ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे लगाए थे। नारे लगाने वालों में कांग्रेस नेता मंजू लता मीणा भी शामिल थीं। वे जयपुर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि वोट में धांधली को लेकर जनता में बहुत गुस्सा है। वे नारेबाजी के जरिए वोट चोरी को लेकर जनता के गुस्से को दिखा रही थीं। पूरी खबर पढ़ें… संसद सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट्स नीचे पढ़िए…
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान-इजराइल में जंग शुरू; भारत ने नागरिकों से तेहरान छोड़ने को कहा; प्लेन क्रैश साइट का नया VIDEO
नमस्कार, कल की बड़ी खबर ईरान के इजराइल से जंग के आधिकारिक ऐलान की रही। एक खबर अहमदाबाद प्लेन क्रैश…
वैष्णो देवी लैंडस्लाइड- यात्रा तीसरे दिन भी स्थगित:श्राइन बोर्ड ने शवों को घर पहुंचाने की जिम्मेदारी ली; हादसे में 34 लोग मारे गए थे
वैष्णो देवी यात्रा रूट के अर्धकुंवारी में हुई लैंडस्लाइड के बाद यात्रा रोकी गई है। यात्रा स्थगित होने के बाद…
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो प्लेन में पैसेंजर के पावर बैंक में आग लगी,सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित
रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर दीमापुर जाने वाले इंडिगो विमान में एक यात्री के पावर बैंक में आग लग गई।…