लोकसभा में बुधवार को ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी (VB-जी राम जी) बिल, 2025’ पर शाम 5.40 बजे से चर्चा शुरू हुई। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्ष से आग्रह है वह चर्चा के बाद उनका जवाब जरूर सुने। उन्होंने कहा कि इस बिल में गांवों में हर साल रोजगार 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन करने की गारंटी दी गई है। यह बिल गांवों को गरीबी मुक्त बनाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन इन बिलों पर लंबी चर्चा करेगा और जरूरत पड़ने पर रात तक कार्यवाही जारी रहेगी। इसके पहले लोकसभा ने लोकसभा में ‘सस्टेनेबल हार्नेसिंग ऑफ एटॉमिक एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (SHANTI) बिल’ पास कर दिया। वहीं कांग्रेस संसदीय दल (CPP) कार्यालय में कांग्रेस सांसद बैठक की कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया। इसके बाद कांग्रेस सांसदों ने संसद के बाहर ‘VB-जी राम जी’ बिल के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। संसद से जुड़ी लाइव अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
CJI का सुझाव-फैमिली कोर्ट में वकील-जज काले चोंगे न पहनें:जज, वकील और पुलिस को भी यूनिफॉर्म में नहीं आना चाहिए, इससे बच्चे डरते हैं
भारत के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने सोमवार को कहा कि यह बहुत जरूरी है कि फैमिली कोर्ट बच्चों के…
दिल्ली दंगा केस में उमर खालिद-शरजील को जमानत नहीं मिली:सुप्रीम कोर्ट ने एक साल अपील करने पर रोक लगाई, 5 आरोपियों को बेल
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार कर…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सांसदों की सैलरी बढ़ी; कॉमेडियन कुणाल पर FIR; नागपुर हिंसा में नया एक्शन; जस्टिस वर्मा का विरोध; और भी बहुत कुछ
नमस्कार, कल की बड़ी खबर महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे पर कमेंट मामले से जुड़ी रही, कॉमेडियन कुणाल कामरा…