लोकसभा में बुधवार को ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी (VB-जी राम जी) बिल, 2025’ पर शाम 5.40 बजे से चर्चा शुरू हुई। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्ष से आग्रह है वह चर्चा के बाद उनका जवाब जरूर सुने। उन्होंने कहा कि इस बिल में गांवों में हर साल रोजगार 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन करने की गारंटी दी गई है। यह बिल गांवों को गरीबी मुक्त बनाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन इन बिलों पर लंबी चर्चा करेगा और जरूरत पड़ने पर रात तक कार्यवाही जारी रहेगी। इसके पहले लोकसभा ने लोकसभा में ‘सस्टेनेबल हार्नेसिंग ऑफ एटॉमिक एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (SHANTI) बिल’ पास कर दिया। वहीं कांग्रेस संसदीय दल (CPP) कार्यालय में कांग्रेस सांसद बैठक की कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया। इसके बाद कांग्रेस सांसदों ने संसद के बाहर ‘VB-जी राम जी’ बिल के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। संसद से जुड़ी लाइव अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
केंद्र बोला- फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन नहीं दे सकते:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- फांसी पुराना तरीका, सरकार सोच नहीं बदल रही
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मौत की सजा के तरीके पर केंद्र के रुख पर नाराजगी जताई। सरकार ने उस…
भारत में बिना वैध पासपोर्ट घुसने पर 5 साल जेल:लोकसभा में इमिग्रेशन बिल पेश; जो विदेशी भारत के लिए खतरा, उसे एंट्री नहीं
भारत आने वाले विदेशी नागरिकों की आवाजाही प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने के लिए केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में…
अमित शाह ने स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया:गृहमंत्री ने कहा- भारत में एक बूंद खून बहाए बिना सत्ता परिवर्तन होता रहा है
गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली विधानसभा में ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। यह कॉन्फ्रेंस दो…