विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी VB–G Ram G लोकसभा और राज्यसभा से पास हो गया। कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने गुरुवार को दोनों सदनों में विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान विपक्ष ने बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी की। विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए और कागज फेंके। हंगामे के बीच बिल ध्वनि मत से पास हो गया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मनरेगा का नाम पहले महात्मा गांधी के नाम पर नहीं रखा गया। वो तो पहले नरेगा थी। बाद में जब 2009 के चुनाव आए तब चुनाव और वोट के कारण महात्मा गांधी याद आए। इसके बाद उसमें जोड़ा गया महात्मा गांधी। इससे पहले विपक्ष ने इस बिल के विरोध में संसद परिसर में मार्च निकाला। इसमें विपक्ष के 50 से ज्यादा सांसदों ने हिस्सा लिया और VB-G-RAM-G बिल वापस लेने के नारे लगाए। गुरुवार को राज्यसभा में करीब रात 12 बजे तक VB-G-RAM-G बिल पर तक चर्चा चली। लोकसभा में बुधवार को 14 घंटे चर्चा हुई थी। बिल राज्यसभा से 12:30 बजे पास हो गया। यह 20 साल पुराने MGNREG एक्ट की जगह लेगा। इसके पहले राज्यसभा में सस्टेनेबल हार्नेसिंग एंड एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (SHANTI) बिल पास कर दिया गया। संसद में बुधवार की कार्रवाई की बड़ी बातें… लोग गूगल पर vb g ram g के बारे में सर्च कर रहे हैं। सोर्स- गूगल ट्रेंड्स
Related Posts
वोट चोरी पर पूरे हरियाणा में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस:दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस नेताओं की बैठक में फैसला, 12 नवंबर को करनाल से शुरुआत
हरियाणा में कांग्रेस संविधान बचाने और वोट चोरी के मुद्दे पर हर जिले में एक-एक बड़ा प्रदर्शन करेगी। इसकी शुरुआत…
ऑपरेशन सिंधु- ईरान से 285 और नागरिक भारत पहुंचे:अब तक 1,713 भारतीय स्वदेश लौटे; 160 इजराइल से भी निकले, आज दिल्ली पहुंचेंगे
ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल 1,713 भारतीयों को निकाला गया है। मशहद से एक…
पैसेंजर्स की सुरक्षा की कीमत पर इंडिगो को राहत:सरकार ने वीकली रेस्ट नियम वापस लिया; अब फ्लाइट क्रू को 48 नहीं, 36 घंटे ही रेस्ट मिलेगा
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की पिछले 4 दिनों में 1200 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल होने के बाद…