संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को खत्म हुआ। 1 दिसंबर से शुरू हुआ सत्र 19 दिसंबर तक चला। केंद्र सरकार ने 14 बिल लाने की बात कही थी। विपक्ष का आरोप है कि 12 बिल ही पेश किए गए। दोनों सदनों से 8 बिल पास किए गए। 2 बिल कमेटी को भेजे गए। सरकार ने कुछ बिल पेश ही नहीं किए। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने आरोप लगाया- सत्र की शुरुआत रवींद्रनाथ टैगोर के अपमान से हुई और अंत महात्मा गांधी के अपमान के साथ हुआ। पीएम मोदी की रणनीति साफ थी, जो आधुनिक भारत बनाने वाले तीन लोगों (टैगोर, महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू) का अपमान करना था। रमेश ने कहा- वंदे मातरम् पर बहस सरकार की नेहरू को बदनाम करने और इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने पर थी। 1937 में टैगोर की सिफारिश पर ही CWC ने फैसला किया था कि वंदे मातरम् के पहले दो छंदों को राष्ट्रगान के रूप में गाया जाएगा। MGNREGA की जगह G RAM G बिल लाना महात्मा गांधी का अपमान है। संसद में VB-G RAM G बिल का विरोध- 2 तस्वीरें… राज्यसभा की प्रोडक्टिविटी 121% और लोकसभा की 111% रही संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चला। इस दौरान राज्यसभा की प्रोडक्टिविटी 121% और लोकसभा की 111% रही। राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने समापन भाषण में कहा- सत्र में जीरो आवर नोटिस (जरूरी मुद्दे सदन में उठाने की परमिशन मांगने का तरीका) की संख्या अब तक की सबसे ज्यादा रही। हर दिन औसतन 84 नोटिस आए, जो पिछले सत्रों से 31% ज्यादा हैं। संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
किश्तवाड़ में बादल फटा, 33 लोगों की मौत:चशोटी गांव में मचैल माता की धार्मिक यात्रा के लिए पहुंचे कई लोग बहे, 65 को बचाया
जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के चशोटी गांव में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे बादल फटा। कई लोग पहाड़ से आए पानी और…
केजरीवाल दोपहर 12 बजे कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाएंगे:सिसोदिया समेत अन्य पार्टी नेता साथ होंगे; कल दिल्ली शराब नीति केस में बरी हुए
दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP नेता अरविंद केजरीवाल आज दोपहर करीब 12 बजे कनॉट प्लेस पहुंचेंगे। वे यहां हनुमान…
MP के 8, UP के 10 जिलों में बारिश:यूपी में कोहरे के कारण 15 गाड़ियां टकराईं; हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी, अटल टनल में एवलांच गिरा
उत्तर भारत में के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी जारी है। उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में मंगलवार को…