सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा, ‘नागरिक की आजादी राज्य की देन नहीं, बल्कि उसकी संवैधानिक जिम्मेदारी है। पासपोर्ट रिन्यू करते समय पासपोर्ट अथॉरिटी किसी व्यक्ति की भविष्य की यात्रा का शेड्यूल या वीजा की जानकारी नहीं मांग सकती।’ जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस ए.जी. मसीह की बेंच ने कहा- पासपोर्ट अधिकारी का काम सिर्फ यह देखना है कि आपराधिक मामला पेडिंग होने के बावजूद संबंधित अदालत ने यात्रा की संभावना खुली रखी है या नहीं। अगर अदालत ने पासपोर्ट रिन्यू कराने की परमिशन दी है, तो पासपोर्ट जारी किया जाना चाहिए। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने कोयला घोटाले से जुड़े मामले में महेश कुमार अग्रवाल नाम के व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई हुई। महेश के पासपोर्ट साल 2023 में एक्सपायर हो चुका है। रांची की NIA कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके पासपोर्ट रिन्यू कराने पर कोई आपत्ति नहीं जताई थी। शर्त यह थी कि विदेश जाने से पहले महेश की कोर्ट की परमिशन लेनी होगी। इसके बावजूद अधिकारी महेश का पासपोर्ट रिन्यू नहीं कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने HC का आदेश रद्द किया सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हर विदेश यात्रा के लिए कोर्ट की अनुमति ली जा सकती है, लेकिन पासपोर्ट रिन्यू रोका नहीं जा सकता है। SC ने हाईकोर्ट के आदेश रद्द करते हुए पासपोर्ट अथॉरिटी को अग्रवाल का पासपोर्ट रिन्यू करने का निर्देश दिया। …………………. सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी अन्य खबरें… SC बोला-रिटायरमेंट से पहले जजों का ताबड़तोड़ फैसले सुनाना दुर्भाग्यपूर्ण: ऐसा लगता है कि जज लास्ट ओवर में छक्के मार रहे हैं सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका में भ्रष्ट आचरण को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने भ्रष्टाचार का जिक्र किए बिना कहा कि रिटायरमेंट से ठीक पहले जजों का बाहरी कारणों से प्रभावित होकर ताबड़तोड़ फैसले सुनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
तरनतारन उप-चुनाव: सीएम भगवंत मान पहुंचे प्रचार करने:बोले- अभी पंजाब में पराली जली नहीं, दिल्ली वालों को धुआं पहुंच भी गया
पंजाब के तरनतारन में चल रहे उप-चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के हक में…
फरीदाबाद में शादी से पहले घर में चोरी:छत तोड़कर अंदर घुसे चोर,1.20 लाख रुपए और जेवर गायब; दिल्ली गया था परिवार
फरीदाबाद के नेहरू कॉलोनी में चोरों ने एक परिवार की शादी की खुशियों को गम में बदल दिया। बदमाशों ने…
भास्कर अपडेट्स:लद्दाख में बीआरओ ने 19400 फीट पर बनाई रोड, दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बनाने का अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ा
बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने लद्दाख में उमलिंग ला (19,024 फीट) के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 19,400 फीट ऊंचे…