संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को खत्म हुआ। 1 दिसंबर से शुरू हुआ सत्र 19 दिसंबर तक चला। केंद्र सरकार ने 14 बिल लाने की बात कही थी। विपक्ष का आरोप है कि 12 बिल ही पेश किए गए। दोनों सदनों से 8 बिल पास किए गए। 2 बिल कमेटी को भेजे गए। सरकार ने कुछ बिल पेश ही नहीं किए। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने आरोप लगाया- सत्र की शुरुआत रवींद्रनाथ टैगोर के अपमान से हुई और अंत महात्मा गांधी के अपमान के साथ हुआ। पीएम मोदी की रणनीति साफ थी, जो आधुनिक भारत बनाने वाले तीन लोगों (टैगोर, महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू) का अपमान करना था। रमेश ने कहा- वंदे मातरम् पर बहस सरकार की नेहरू को बदनाम करने और इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने पर थी। 1937 में टैगोर की सिफारिश पर ही CWC ने फैसला किया था कि वंदे मातरम् के पहले दो छंदों को राष्ट्रगान के रूप में गाया जाएगा। MGNREGA की जगह G RAM G बिल लाना महात्मा गांधी का अपमान है। संसद में VB-G RAM G बिल का विरोध- 2 तस्वीरें… राज्यसभा की प्रोडक्टिविटी 121% और लोकसभा की 111% रही संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चला। इस दौरान राज्यसभा की प्रोडक्टिविटी 121% और लोकसभा की 111% रही। राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने समापन भाषण में कहा- सत्र में जीरो आवर नोटिस (जरूरी मुद्दे सदन में उठाने की परमिशन मांगने का तरीका) की संख्या अब तक की सबसे ज्यादा रही। हर दिन औसतन 84 नोटिस आए, जो पिछले सत्रों से 31% ज्यादा हैं। संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
गुरुग्राम में UER-2, सफर आसान लेकिन जेब ढीली होगी:बक्करवाला में लगा टोल प्लाजा, रेट पर्दे से ढके, टनल में स्पीड स्लो मिली
तारीख: 17 अगस्त जगह: रोहिणी, दिल्ली PM नरेंद्र मोदी ने कहा- अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 बनने से गुरुग्राम और दिल्ली एयरपोर्ट…
5 जनवरी से मिलेंगे गणतंत्र दिवस परेड-2026 के टिकट:कीमत ₹20 से ₹100; पहली बार दो कूबड़ वाले ऊंट समेत कई जानवर कर्तव्य पथ पर चलेंगे
रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को होने वाली परेड के लिए टिकटों की बिक्री का…
भास्कर अपडेट्स:सुप्रीम कोर्ट बोला- आपराधिक कानून बदले की लड़ाई का हथियार नहीं बन सकता
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि आपराधिक कानून को निजी बदले और दुश्मनी निकालने का जरिया नहीं बनाया जा…