विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी VB–G Ram G लोकसभा और राज्यसभा से पास हो गया। कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने गुरुवार को दोनों सदनों में विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान विपक्ष ने बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी की। विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए और कागज फेंके। हंगामे के बीच बिल ध्वनि मत से पास हो गया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मनरेगा का नाम पहले महात्मा गांधी के नाम पर नहीं रखा गया। वो तो पहले नरेगा थी। बाद में जब 2009 के चुनाव आए तब चुनाव और वोट के कारण महात्मा गांधी याद आए। इसके बाद उसमें जोड़ा गया महात्मा गांधी। इससे पहले विपक्ष ने इस बिल के विरोध में संसद परिसर में मार्च निकाला। इसमें विपक्ष के 50 से ज्यादा सांसदों ने हिस्सा लिया और VB-G-RAM-G बिल वापस लेने के नारे लगाए। गुरुवार को राज्यसभा में करीब रात 12 बजे तक VB-G-RAM-G बिल पर तक चर्चा चली। लोकसभा में बुधवार को 14 घंटे चर्चा हुई थी। बिल राज्यसभा से 12:30 बजे पास हो गया। यह 20 साल पुराने MGNREG एक्ट की जगह लेगा। इसके पहले राज्यसभा में सस्टेनेबल हार्नेसिंग एंड एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (SHANTI) बिल पास कर दिया गया। संसद में बुधवार की कार्रवाई की बड़ी बातें… लोग गूगल पर vb g ram g के बारे में सर्च कर रहे हैं। सोर्स- गूगल ट्रेंड्स
Related Posts
कश्मीर में बनी दिल्ली ब्लास्ट की प्लानिंग:अल-फलाह यूनिवर्सिटी तैयारी और नूंह को छिपने के लिए चुना, मॉड्यूल ट्रेस हुआ तो उमर सुसाइड बॉम्बर बना
दिल्ली में 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट की जांच में फरीदाबाद के व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल की साजिश अब पूरी…
ललित मोदी का भाई रेप केस में गिरफ्तार:महिला ने 2019 से शोषण-ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया; वकील बोले- पैसे ऐंठने के लिए FIR दर्ज कराई
दिल्ली पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के भाई और बिजनेसमैन समीर मोदी को गुरुवार…
खबर हटके- ₹4 हजार का चेक ₹76 लाख में बिका:नाखून और बाल इकट्ठा करने में जुटा शख्स; जानिए ऐसी ही 5 रोचक खबरें
एक अमेरिकी शख्स जो सिर्फ अमीर और बड़ी हस्तियों के बाल इकट्ठा कर रहा है। वहीं 4 हजार रुपए का…