दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट स्कैम केस में 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह एक्शन 3 नवंबर को दर्ज इन्वेस्टमेंट फ्रॉड केस में लिया गया, जिसमें दिल्ली के एक व्यक्ति से ₹27 लाख की ठगी की गई थी। क्राइम ब्रांच DCP आदित्य गौतम ने बताया कि नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) से जुड़ी शिकायतों में कुल ₹7.16 करोड़ के ट्रांजैक्शन की जानकारी सामने आई है। सभी आरोपी बड़े साइबर क्राइम सिंडिकेट का हिस्सा थे। जो देशभर में 300 से ज्यादा साइबर फ्रॉड में शामिल है। सिंडिकेट धोखाधड़ी की रकम को म्यूल बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर किया जाता था। ये खाते पुणे-हैदराबाद में संचालित एक गिरोह के फर्जी खाते थे। शिकायतकर्ता ने क्या बताया… जांच में क्या सामने आया… पुलिस के मुताबिक, सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की पहचान करने और अपराध से जुड़े बाकी पैसों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। —————- ये खबर भी पढ़ें… अहमदाबाद में 2.21 करोड़ की ठगी से बचे 3 बुजुर्ग:मदद करने पहुंची पुलिस को समझा फ्रॉड का हिस्सा, मारपीट की देश में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों पर पड़ रहा है। गुजरात के अहमदाबाद में बैंक मैनेजरों और म्यूचुअल फंड अधिकारियों ने समय रहते कार्रवाई कर तीन बुजुर्गों को 2.21 करोड़ रुपए की ठगी से बचा लिया। साथ ही उन्हें ‘डिजिटल अरेस्ट’ के डर से भी बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश:दिल्ली से 2 लड़कियां समेत 5 गिरफ्तार, बैंक ऑफिसर बनकर करते थे ठगी
गुरुग्राम साइबर पुलिस ने दिल्ली के अक्षरधाम इलाके में रेड करके फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। यहां मौजूद…
महेंद्रगढ़ के कई युवा जजेपी में हुए शामिल:दिल्ली में दिग्विजय चौटाला ने पहनाया पटका; बोले- किसान-रोजगार के हितों की बात करती है पार्टी
महेंद्रगढ़ जिले के अनेक युवाओं ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) का दामन थाम लिया। दिल्ली के असोला फार्म में आयोजित…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पुतिन के काफिले की कार ब्लास्ट; ओडिशा में रेल हादसा; मोदी का नागपुर दौरा; म्यांमार में चौथा भूकंप; और भी बहुत कुछ
नमस्कार, कल की बड़ी खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागपुर दौरे की रही। एक खबर ओडिशा में हुए रेल हादसे…