देश के कई राज्यों में शीतलहर चल रही है। राजस्थान में गुरुवार को उत्तरी हवाओं के असर से सर्दी और तेज हो गई। सीकर जिले का फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री पर पहुंच गया। सीजन में पहली बार पचमढ़ी में तापमान इतना कम हुआ है। मौसम विभाग ने कहा- नए साल की शुरुआत तक राज्य के कुछ हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इधर घने कोहरे के कारण एयरलाइन कंपनी इंडिगो की गुरुवार को 63 फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। वहीं ऑपरेशनल वजहों से भी 4 उड़ानें रद्द हुईं। प्रभावित एयरपोर्ट्स में अगरतला, चंडीगढ़, देहरादून, वाराणसी, बेंगलुरु शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प्रयागराज समेत 50 से ज्यादा जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य है। गोरखपुर में गुरुवार सुबह से बादल छाए हैं। पिछले 3 दिनों के दौरान सर्दी से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम सी जुड़ी तस्वीरें.. अगले तीन दिन के मौसम का हाल… 26 दिसंबर: कोहरे बने रहने की संभावना, सर्दी कायम 27 दिसंबर: कोहरे का दायरा और फैलेगा, दिन में भी रहेगी धुंध 28 दिसंबर: ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी सर्दी, रातें ज्यादा सर्द राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान : कड़ाके की सर्दी, 2 दिन शीतलहर की चेतावनी: 4 शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे आया, ओस जमी, सिरोही सबसे ठंडा उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के साथ ही राजस्थान में उत्तरी हवाएं आने लगी हैं। बुधवार को सर्द हवाओं के कारण पारा 7 डिग्री तक गिर गया। सीकर, फतेहपुर, माउंट आबू में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। शेखावाटी में तेज सर्दी से ओस की बूंदें जम गईं। अगले 2 दिन तक चूरू, झुंझुनूं, सीकर और नागौर जिलों में शीतलहर की चेतावनी है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड : 7 जिलों में कोहरा, ऊधम सिंह नगर, चंपावत और नैनीताल में अलर्ट; पहाड़ों में पाला गिरा उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल समेत 7 जिलों में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया था। यहां घना कोहरा रहने और कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। दूसरी तरफ, पहाड़ी इलाकों में पाला गिरा है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश : 13 शहरों में तापमान 10°C से कम, पचमढ़ी में पारा 3.8°C; दिल्ली से भोपाल-इंदौर आने वाली कई ट्रेनें लेट मध्य प्रदेश में कोहरे का असर कम हुआ है, लेकिन कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। पचमढ़ी में बुधवार को पारा 4 डिग्री से नीचे पहुंच गया। शहडोल का कल्याणपुर दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 4-5 दिनों के बाद सर्दी और बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें… यूपी : क्रिसमस पर भीषण सर्दी, 5 जिलों में पारा 10 डिग्री से कम; 3 लोगों की मौत, 15 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित यूपी में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे का कहर जारी है। लखनऊ, प्रयागराज समेत 50 से ज्यादा जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। कई जिलों में विजिबिलिटी शून्य है। सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। बुधवार रात यूपी के 5 जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम रहा। बीते तीन दिनों में सर्दी से राज्य में 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 15 जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
जस्टिस वर्मा के खिलाफ लोकसभा में महाभियोग प्रस्ताव मंजूर:स्पीकर ने 3 सदस्यीय कमेटी बनाई; कहा- आरोप गंभीर, पद से हटाने की कार्रवाई जरूरी
कैश कांड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ मंगलवार को लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने…
मेहुल चोकसी के अटैच 4 फ्लैट लिक्विडेटर को सौंपे गए:PNB फ्रॉड केस में ED की कार्रवाई; अब तक ₹310 करोड़ की संपत्ति ट्रांसफर
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी से जुड़े PNB लोन फ्रॉड केस में अटैच मुंबई के चार फ्लैट…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:NCERT ने लिखा- अकबर क्रूर लेकिन सहिष्णु; NATO ने भारत को धमकी दी; CDS बोले- जंग में जीत के लिए स्वदेशी हथियार जरूरी
नमस्कार, कल की बड़ी खबरें इतिहास, जियो-पॉलिटिक्स और देश की सुरक्षा से जुड़ी रहीं। NCERT ने अपने सिलेबस में बदलाव…