देशभर में क्रिसमस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी क्रिसमस पर गुरुवार को दिल्ली की कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस मॉर्निंग प्रेयर में शामिल हुए। इस सर्विस में प्रार्थनाएं, कैरोल हुए। वहीं दिल्ली के बिशप रेव्ह डॉ. पॉल स्वरूप ने पीएम मोदी के लिए विशेष प्रार्थना की। राहुल गांधी ने भी एक वीडियो पोस्ट कर क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी की तस्वीरें… इससे पहले प्रधानमंत्री ने क्रिसमस पर नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने X पर एक और पोस्ट में लिखा- “सभी को शांति, करुणा और आशा से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं। यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को मजबूत करें।” पिछले कुछ सालों से PM मोदी नियमित रूप से ईसाई समुदाय से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। 2023 में क्रिसमस पर उन्होंने दिल्ली में अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर एक कार्यक्रम रखा था। 2024 में वे मंत्री जॉर्ज कुरियन के घर पर डिनर में गए थे। साथ ही कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे।
Related Posts
गुरुग्राम में हादसे में घायल युवक की दिल्ली में मौत:स्कूटी से खाटू श्यामजी जा रहे थे; गाड़ी ने मारी टक्कर, दोस्त गंभीर घायल
गुरुग्राम जिले में बिलासपुर के पास हाईवे पर हादसे में जख्मी युवक की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो…
केजरीवाल बोले- मोदी ने अमेरिकी कपास पर 11% टैक्स हटाया:यह किसानों के साथ धोखा: केंद्र ने कहा- टेक्सटाइल इंडस्ट्री की डिमांड के लिए ऐसा किया
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेशनल कन्वीनर और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा…
SIR पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:CM ममता खुद दलीलें रख सकती हैं; 2026 विधानसभा चुनाव पुराने मतदाता सूची के आधार पर कराने की मांग
सुप्रीम कोर्ट बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के खिलाफ याचिका पर सुनवाई…