पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बीच मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है। प्रदेश के 22 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। कोहरे की वजह से दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने-जाने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। राजस्थान में नए साल पर बारिश की संभावना है। कोहरे के कारण सोमवार को दूसरे शहरों से दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली 4 फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया। वहीं जयपुर-चंडीगढ़ की फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के 4 जिलों में मंगलवार को बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ शामिल हैं। राज्यों से मौसम की 2 तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 31 दिसंबर: मौसम में बदलाव के संकेत 1 जनवरी: बारिश-बर्फबारी के आसार
Related Posts
सुप्रीम कोर्ट बोला- पटाखों पर पूरी तरह बैन लगाना असंभव:दिल्ली-NCR के राज्यों ने कहा- बच्चों को त्योहार मनाने दें, बेरोकटोक पटाखे फोड़ने दिए जाएं
दिवाली से कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर बैन हटाने की याचिका पर सुनवाई…
ओला-उबर से 30% तक सस्ती भारत टैक्सी:किराए में ₹100 से ज्यादा का अंतर; दिल्ली में इस महीने, मुंबई-पुणे में छह महीने बाद शुरू
केंद्र सरकार की सहकारी सर्विस ‘भारत टैक्सी’ जनवरी 2026 से दिल्ली और गुजरात में शुरू हो सकती है। यह छह…
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में नेचर बाजार में आग लगी, 50 दुकानें जलीं
दिल्ली के साउथ इलाके अंधेरिया मोड़ पर मौजूद नेचर बाजार में आज सुबह आग लग गई। घटना में 50 दुकानें…