पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बीच मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है। प्रदेश के 22 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। कोहरे की वजह से दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने-जाने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। राजस्थान में नए साल पर बारिश की संभावना है। कोहरे के कारण सोमवार को दूसरे शहरों से दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली 4 फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया। वहीं जयपुर-चंडीगढ़ की फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के 4 जिलों में मंगलवार को बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ शामिल हैं। राज्यों से मौसम की 2 तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 31 दिसंबर: मौसम में बदलाव के संकेत 1 जनवरी: बारिश-बर्फबारी के आसार
Related Posts
आतंकी तहव्वुर राणा 6 जून तक न्यायिक हिरासत में:सुरक्षा कारणों के चलते एक दिन पहले पेशी; मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तिहाड़ जेल लाया गया
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को शुक्रवार को NIA रिमांड से पटियाला हाउस कोर्ट में पेश…
भास्कर अपडेट्स:जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना को मिला आतंकी ठिकाना, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद
सुरक्षा बलों को कुपवाड़ा के ब्रिजथोर फॉरेस्ट इलाके में बुधवार को एक आतंकी ठिकाना मिला। यहां से दो एके सीरीज…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:वक्फ बिल राज्यसभा में भी पास; PF विड्रॉल प्रोसेस बदली; दुनिया की सबसे यंग PM से मिले मोदी; और भी बहुत कुछ
नमस्कार, कल की बड़ी खबर वक्फ संशोधन बिल से जुड़ी रही। राज्यसभा में भी बिल पास हो गया। दूसरी खबर…