कर्नाटक के बेंगलुरु के जगजीवन राम नगर में रविवार को ओम शक्ति मंदिर से निकाले जा रहे धार्मिक जुलूस पर पथराव हुआ। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने बताया कि रथ पर पत्थर फेंके जाने की शिकायत मिली। आरोप दूसरे समुदाय पर लगाया गया है। घटना में एक बच्चे और एक युवती सिर में चोट लगी है। FIR दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है। फिलहाल हालात काबू में हैं। वहीं, लोगों का कहना है कि पथराव की घटना पहले भी हो चुकी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत जम्मू-कश्मीर के अनंतानाग जिले में सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार को सेना के कैंप में हुई। मृतक की पहचान नायक परगत सिंह के रूप में हुई है। वह 19 राष्ट्रीय राइफल्स के लारकीपोरा कैंप में तैनात थे। नायक परगत सिंह पंजाब के अमृतसर के रहने वाले थे। साल 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। बैंक यूनियनों ने 27 जनवरी को हड़ताल की चेतावनी दी, हफ्ते में 5 दिन वर्किंग डे की मांग बैंक कर्मचारियों की यूनियन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 27 जनवरी 2026 को पूरे देश में हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल 5 दिन की बैंकिंग हफ्ते को लागू करने की मांग पर हो रही है। यदि हड़ताल हुई तो 25, 26 और 27 जनवरी को लगातार तीन दिन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर बड़ा असर पड़ेगा, क्योंकि 25 और 26 को गणतंत्र दिवस की छुट्टियां हैं। यूएफबीयू का कहना है कि सरकार उनकी सही मांग पर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि सोमवार से शुक्रवार 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को तैयार हैं, इससे कोई घंटे कम नहीं होंगे।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के बडगाम में कार-डंपर में टक्कर, चार लोगों की मौत; 5 घायल
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार रात एक टाटा सुमो और एक डंपर की टक्कर में चार लोगों की मौत…
बजट सत्र का आठवां दिन:कल लोकसभा में PM की स्पीच के बिना और राज्यसभा में भाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पास
संसद के बजट सत्र का शुक्रवार को 8वां दिन है। गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर…
रेवाड़ी के दो बेटों ने UPSC किया क्वालीफाई:ASI के बेटे मंजीत का AIR 490, शहीद के बेटे रोहित का 506 रैंक
रेवाड़ी के दो बेटों ने यूपीएसपी क्वालीफाई किया है। गांव कंवाली निवासी दिल्ली पुलिस के एएसआई के बेटे मंजीत सिंह…