दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में सोमवार को 25 साल के युवक ने पैसों की तंगी के कारण अपनी मां, बहन और नाबालिग भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद वह खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी का नाम यशबीर सिंह बताया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सोमवार शाम करीब 5 बजे लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर बताया कि उसने अपने परिवार के तीन सदस्यों को मार डाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सोमवार सुबह एक मंदिर के पास से धतूरे के बीज लाया और उनसे लड्डू बनाए। उसने ये लड्डू अपनी मां कविता (46), बहन मेघना (24) और भाई मुकुल (14) को खिला दिए। जब तीनों बेहोश हो गए तो आरोपी ने दोपहर करीब 1.30 से 2 बजे के बीच मफलर से उनका गला घोंट दिया। आरोपी ने पहले सुसाइड की कोशिश की थी पुलिस को आरोपी ने बताया कि उसका परिवार लंबे समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। उसके पिता, जो ट्रक ड्राइवर हैं, पिछले छह महीनों से परिवार के साथ नहीं रह रहे थे। आरोपी खुद भी ड्राइवर था लेकिन पिछले कुछ समय से बेरोजगार था। आरोपी ने बताया कि उसने पहले सुसाइड करने की कई कोशिशें की थीं, लेकिन हर बार नाकाम रहा। उसने एक बड़ी टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी ले रखी थी। हालांकि, पुलिस ने साफ किया है कि ये सारी बातें आरोपी के बयान पर आधारित हैं और इनकी जांच की जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू की आरोपी के सरेंडर करने के बाद पुलिस टीम उसके घर पहुंची जहां तीनों शव घर के अंदर मिले। फॉरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया गया है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मौत सिर्फ गला घोंटने से हुई या जहर का भी असर था। हत्या के समय आरोपी की पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस आरोपी, उसके पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है ताकि घटनाक्रम और आरोपी के दावों की सच्चाई पता चल सके। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में बीच सड़क पैंट उतारकर युवक को पीटा, घर से घसीटकर ले गए, पिता से भी मारपीट दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक पिता और बेटे के साथ खुलेआम मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 2 जनवरी की है, जिसका CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखा कि कुछ लोग एक युवक को उसके घर से घसीटकर बाहर लेकर गए। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
22 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी:दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को छोड़कर पूरे देश में पहुंचा मानसून
मानसून तेज रफ्तार से उत्तर भारत में पहुंच गया है। शुक्रवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों…
लिक्विड ऑक्सीजन लीक होने से एक्सियम-4 मिशन फिर टला:14 दिन में चौथी बार लॉन्चिंग रद्द; नई तारीख का ऐलान नहीं
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए लॉन्च होने वाला एक्सियम-4 मिशन चौथी बार टाल दिया गया है। आज इसे भारतीय…
भास्कर अपडेट्स:रक्षा मंत्रालय ने HAL से ₹2312 करोड़ में 8 डोर्नियर विमान खरीदने की डील की
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल (ICG) के लिए आठ डोर्नियर 228 विमान खरीदने हेतु हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के…