दिल्ली के त्रिलोकपुरी में 11वीं के छात्र की उसी के नाबालिग दोस्तों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में मंगलवार को 6 नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। मृतक की पहचान 17 साल के मोहित के रूप में हुई है। वह इंदिरा कैंप में रहता था। पुलिस ने बताया कि मोहित का उसी इलाके में रहने वाले एक नाबालिग से झगड़ा चल रहा था। सोमवार शाम को कुछ लड़कों का गुट त्रिलोकपुरी में मोहित के पास पहुंचा, जहां वह अपने दोस्तों के साथ बैठा था। वहां पर दोनों गुटों में कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई। दूसरे गुट के लड़कों ने मोहित को लाठी-डंडों से बेहोश होने तक पीटा। इस दौरान वहां मौजूद कई लोगों ने उनका बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। मोहित की इलाज के दौरान मौत पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मोहित घर चला गया, जहां उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। फिर मोहित का बड़ा भाई उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लेकर पहुंचा, यहां से उसे तेग बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान मोहित की मौत हो गई। पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है। पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। ————————- ये खबर भी पढ़ें.. दिल्ली में बीच सड़क पैंट उतारकर युवक को पीटा; VIDEO: घर से घसीटकर ले गए, पिता से भी मारपीट दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक पिता और बेटे के साथ खुलेआम मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 2 जनवरी की है, जिसका CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखा कि कुछ लोग एक युवक को उसके घर से घसीटकर बाहर लेकर गए। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
धराली त्रासदी-हाईटेक मशीनें पहुंचने में 4 दिन और लगेंगे:80 एकड़ से मलबा हटाने में 3 जेसीबी लगीं, 100-150 लोगों के दबे होने की आशंका
उत्तरकाशी के धराली गांव में आई आपदा का आज चौथा दिन है। अभी भी 100 से 150 लोग लापता हैं,…
राजस्थान में लगातार दूसरे दिन ओले गिरे:हरियाणा में बारिश से सड़कें डूबीं; उत्तराखंड के केदारनाथ, गंगोत्री धाम में बर्फबारी
देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान के सीकर में लगातार दूसरे दिन तेज बरसात…
सुप्रीम कोर्ट में मेटा-वॉट्सएप प्राइवेसी पॉलिसी पर सुनवाई आज:213 करोड़ रुपए के जुर्माने के खिलाफ दायर याचिका पर आ सकता है फैसला
सुप्रीम कोर्ट में मेटा और वॉट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी मामले पर आज सुनवाई होगी। मेटा ने अपनी 2021 की प्राइवेसी…