सुप्रीम कोर्ट में आज आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों पर सुनवाई होगी। बुधवार को इस मामले करीब ढाई घंटे तक सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने पूछा कि कुत्तों के कारण आम लोगों को आखिर कब तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। कोर्ट ने कहा कि उसका आदेश सड़कों के लिए नहीं, बल्कि केवल संस्थागत क्षेत्रों के लिए है। बेंच ने यह भी कहा कि पिछले 20 दिनों में हाईवे पर आवारा कुत्तों की वजह से दो जजों के साथ एक्सीडेंट हुए हैं। इसमें एक जज की हालत गंभीर है। बेंच ने सवाल उठाया कि स्कूलों, अस्पतालों और अदालत परिसरों के भीतर आवारा कुत्तों की क्या आवश्यकता है और उन्हें वहां से हटाने पर क्या आपत्ति हो सकती है। यह मामला 28 जुलाई 2025 को सुप्रीम कोर्ट के एक्शन से शुरू हुआ था, जब दिल्ली में आवारा कुत्तों के काटने से होने वाली रैबीज बीमारी पर एक मीडिया रिपोर्ट पब्लिश की गई थी। सुनवाई के दौरान 5 बड़ी बातें… सीनियर एडवोकेट वेणुगोपाल ने बताया- देश में 5 करोड़ से ज्यादा कुत्ते सीनियर एडवोकेट केके वेणुगोपाल (NALSAR, हैदराबाद के लिए) ने कहा कि इस यूनिवर्सिटी में एक एनिमल लॉ सेंटर है। इसमें एनिमल प्रोटेक्शन में मास्टर्स कोर्स और पीजी डिप्लोमा भी है। एनिमल प्रोटेक्शन के संबंध में इसका हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के साथ MoU है। हमारी जांच में ऐसे आंकड़े सामने आए हैं जो पहले कोर्ट के सामने नहीं रखे गए थे। शिक्षण संस्थानों में आवारा कुत्तों पर डेटा – ——————————————— ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में 25 करोड़ में ढाई लाख कुत्तों की नसबंदी, 80% नसबंदी का दावा, फिर भी बढ़ रहे स्ट्रीट डॉग्स इंदौर में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इंदौर हाई कोर्ट में 19 दिसंबर को जनहित याचिका के मामले में सुनवाई हुई। जिसमें नगर निगम ने 2.39 लाख से ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी का दावा कर रिपोर्ट भी पेश की थी। बताया था कि नसबंदी का काम हर दिन जारी है। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:सिक्किम में 4.7 तीव्रता का भूकंप, पश्चिम सिक्किम के मानेबंग से 11 किमी दूर था केंद्र
सिक्किम के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि शाम…
राहुल ने नरवणे की किताब दिखाई, बोले- PM को दूंगा:केंद्रीय मंत्री को गद्दार बताया, मंत्री ने पलटकर कहा- राहुल देश के दुश्मन
आर्मी चीफ एमएम नरवणे की जिस किताब को लेकर संसद में दो दिन से हंगामा हो रहा है। राहुल गांधी…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:वक्फ कानून लागू, बंगाल में हिंसा; महाराष्ट्र- बच्ची से रेप, गला काटा; अमेरिका ने चीन पर 104% टैरिफ लगाया; और बहुत कुछ
नमस्कार, कल की बड़ी खबर वक्फ कानून से जुड़ी रही। यह कानून पूरे देश में लागू हो गया है। दूसरी…