जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर उत्तरी और मध्य भारत के राज्यों में देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में आज कोहरे का अलर्ट है। गुरुवार को घने कोहरे के कारण 10 फ्लाइट्स को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। साथ ही 12 उड़ानें कैंसिल कर दी गईं। वाराणसी में इंडिगो विमान 1 घंटा 10 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा। वहीं राज्य में कोहरे के कारण 7 हादसे हुए। 16 गाड़ियां टकराईं और 7 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 9 लोग घायल भी हुए। उत्तराखंड में गुरुवार को आदि कैलाश, केदारनाथ और यमुनोत्री का तापमान -21°C रहा। बद्रीनाथ -16°C के साथ कश्मीर की डल लेक (-8°C) से दो गुना ज्यादा ठंडा है। राजस्थान में सर्दी के कारण 21 जिलों में स्कूल की छुट्टी रहेगी और 16 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट है। गुरुवार को डीग में हल्की बारिश हुई। वहीं घने कोहरे से विजिबिलिटी 30 मीटर से कम रही। भीलवाड़ा में इनोवा कार और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार को पारा 7.8 डिग्री गिरकर 10.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं राज्य में ठंड के कारण 7 ट्रेनें 3–7 घंटे देरी से चल रही हैं। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। छत्तीसगढ़ में 28 दिनों में ठंड से तीसरी मौत हुई। ठंड के चलते 5 जिलों में प्राइमरी स्कूल 10 जनवरी तक बंद हैं। बिहार में मधुबनी को छोड़ 37 जिलों का तापमान 10°C से नीचे पहुंच गया, जिसमें 4.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर सबसे ठंडा रहा। वहीं पटना समेत 10 जिलों में 8वीं तक के स्कूल बंद हैं। बक्सर में कोहरे से ट्रक हादसे में ड्राइवर और खलासी की मौत हो गई। देशभर से मौसम की 3 तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल… 10 जनवरी: मैदानी राज्यों में बारिश उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा में हल्की बारिश का अलर्ट। पहाड़ी राज्यों में तापमान और गिर सकता है। बर्फबारी जारी रहेगी। 11 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट, कड़ाके की सर्दी रहेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट।
Related Posts
करूर भगदड़-एक्टर विजय से 8 दिन में दूसरी बार पूछताछ:CBI ने करीब 6 घंटे सवाल-जवाब किए: 9 सुरक्षाकर्मी भी जांच के दायरे में
करूर भगदड़ मामले में तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के चीफ और एक्टर विजय थलापति से CBI 8 दिन में दूसरी…
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या:पार्किंग विवाद में धारदार हथियार से हमला, दोनों आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या हो गई। यह घटना गुरुवार रात…
सरकार बोली- AQI–फेफड़े की बीमारी में कनेक्शन नहीं:रिसर्च में दावा- खराब हवा से फेफड़ों की क्षमता घट रही
केंद्र सरकार ने कहा है कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के ऊंचे स्तर और फेफड़ों की बीमारियों के बीच सीधा…