जोहो कंपनी के फाउंडर और सीईओ श्रीधर वेम्बू को कैलिफोर्निया की एक अदालत ने तलाक के मामले में 14 हजार करोड़ रु. का बॉन्ड जमा करने का आदेश दिया है। खास बात है कि इसे भारत का सबसे महंगा तलाक बताया जा रहा है। वेम्बू की पत्नी प्रमिला श्रीनिवासन अमेरिका में शिक्षाविद व उद्यमी हैं। दोनों का एक बेटा भी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… वोटर लिस्ट में हेरफेर के आरोप में असम BJP चीफ दिलीप सैकिया के खिलाफ FIR असम BJP चीफ दिलीप सैकिया के खिलाफ विपक्षी दलों के नेताओं की शिकायत के बाद शुक्रवार को दिसपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि दिलीप सैकिया ने 4 जनवरी को एक इंटरनल वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को 60 विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी को वोट नहीं देने वाले लोगों की लिस्ट बनाने और उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था।
Related Posts
दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन:₹140 करोड़ की संपत्ति अटैच की; चेयरमैन के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़ी फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की करीब 140 करोड़ रुपए…
गुरुग्राम में जुटे सांसद और पेट्रोलियम अधिकारी:केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले- दूसरे देशों की निर्भरता खत्म कर, भारत को आत्मनिर्भर बनाएं
गुरुग्राम के मानेसर स्थित होटल आईटीसी ग्रेंड भारत में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की कंसल्टेटिव कमेटी की एक बैठक…
भास्कर अपडेट्स:स्पाइसजेट की फ्लाइट में आई खराबी, श्रीनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली एक फ्लाइट की शुक्रवार को श्रीनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अधिकारियों ने बताया…