जोहो कंपनी के फाउंडर और सीईओ श्रीधर वेम्बू को कैलिफोर्निया की एक अदालत ने तलाक के मामले में 14 हजार करोड़ रु. का बॉन्ड जमा करने का आदेश दिया है। खास बात है कि इसे भारत का सबसे महंगा तलाक बताया जा रहा है। वेम्बू की पत्नी प्रमिला श्रीनिवासन अमेरिका में शिक्षाविद व उद्यमी हैं। दोनों का एक बेटा भी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… वोटर लिस्ट में हेरफेर के आरोप में असम BJP चीफ दिलीप सैकिया के खिलाफ FIR असम BJP चीफ दिलीप सैकिया के खिलाफ विपक्षी दलों के नेताओं की शिकायत के बाद शुक्रवार को दिसपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि दिलीप सैकिया ने 4 जनवरी को एक इंटरनल वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को 60 विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी को वोट नहीं देने वाले लोगों की लिस्ट बनाने और उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:असम चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, राहुल-खड़गे समेत कई नेता मौजूद रहे
असम विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बैठक हुई। यह बैठक दिल्ली में…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:हाईकोर्ट जज के घर के बाहर भी जले नोट मिले; RSS बोला- आक्रांता हमारे आइकॉन नहीं; जेल में नशे के लिए बेचैन मुस्कान-साहिल
नमस्कार, कल की बड़ी खबर दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के बंगले के बाहर से अधजले नोट मिलने…
राजस्थान में 108 साल बाद सबसे ज्यादा बारिश:हिमाचल में तापमान -1.2 डिग्री; देश में कड़ाके की सर्दी में देर, नवंबर में बारिश के आसार
राजस्थान में 108 सालों के बाद 2025 में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। राज्य में जुलाई से सितंबर तक, 715.2…